झारखंड में दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों को मिलेगा मुफ्त इलाज, राज्य सरकार ने किया ऐलान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 11 अप्रैल 2026। झारखंड सरकार ने दिल की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों का इलाज मुफ्त किया जाएगा, जिससे कई मासूमों की जान बचाई जा सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि राज्य में ऐसे बच्चों को फ्री इलाज मिलेगा, जो दिल की बीमारी जैसे दिल में छेद या वॉल्व की समस्या से पीड़ित हैं। खासकर गरीब परिवारों के बच्चों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि पैसों की कमी के कारण कई बच्चों का इलाज नहीं हो पाता और उनकी जान चली जाती है। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। बीते शुक्रवार को रांची के सदर अस्पताल में एक खास कार्यक्रम और जांच शिविर लगाया गया। इसमें केरल के अमृता हॉस्पिटल (कोच्ची) के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 170 बच्चों की जांच की। इनमें से 56 बच्चों को सर्जरी के लिए चुना गया है और उनका इलाज पूरी तरह मुफ्त होगा।

पूरे राज्य में बड़े स्तर पर जांच कैंप लगाए जाएंगे
मंत्री ने यह भी कहा कि पहले ऐसे बच्चों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों जैसे चेन्नई, चंडीगढ़ या छत्तीसगढ़ जाना पड़ता था, लेकिन अब कोशिश है कि झारखंड में ही सारी सुविधाएं मिलें। आने वाले समय में पूरे राज्य में बड़े स्तर पर जांच कैंप लगाए जाएंगे, ताकि गांव और दूर-दराज के इलाकों के बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर इलाज दिया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

उर्वशी रौतेला ने शुरू की डबिंग

शेयर करेउर्वशी रौतेला और अक्षय कुमार की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार उर्वशी रौतेला और अक्षय कुमार की फिल्म पर चढ़ा ब्लॉकबस्टर रंग (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 12 अप्रैल 2026। फैंस के लिए एक रोमांचक अपडेट में, उर्वशी रौतेला ने अपनी आगामी फिल्म के लिए आधिकारिक तौर पर डबिंग शुरू […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज