सल्लू भाई का कत्ल करने पहुंच गया था किलर, महाकाल का सच सुनकर पुलिस के भी उड़े होश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 10 जून 2022। सलमान खान की हत्या की साजिश से जुड़े मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को सिर्फ जान से मारने की धमकी ही नहीं दी थी, बल्कि उनकी हत्या के लिए किलर को मुंबई भी भेजा था। कई साल पहले उस किलर ने सलमान खान की रेकी की थी, लेकिन दूरी ज्यादा होने की वजह से हमला नहीं कर पाया था। उस किलर का नाम संपत नेहरा है, जो लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड बताया जाता है। बता दें कि ये खुलासे लॉरेंस बिश्नोई के खास सिद्धेश हीरामन कांबले उर्फ महाकाल ने किए हैं, जिन्हें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई है।

सलमान खान की हत्या का प्लान
2021 में सलमान की हत्या की साजिश के बारे में पूछे जाने पर लॉरेंस ने कबूल करते हुए खुलासा किया था कि उसने अभिनेता की हत्या करने की जिम्मेदारी राजस्थान के गैंगस्टर संपत नेहरा को दी थी। संपत नेहरा, प्लान के मुताबिक मुंबई पहुंच गया। कुछ दिनों तक संपत ने मुंबई में सलमान खान के घर की रेकी की और फिर मौका मिलने पर सलमान खान पर गोली चलाना का प्लान बनाया। लेकिन संपत की मजबूरी ये थी कि उसके पास पिस्टल थी और जिसकी वजह से वह ज्यादा दूरी से निशाना नहीं लगा पा रहा था। उसने अपने गांव के एक दिनेश फौजी से संपर्क किया और आरके स्प्रिंग रायफल मंगवाई। लेकिन संपत के पास रायफल पहुंचे उससे पहले ही पुलिस ने उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।

कौन है संपत नेहरा?
संपत नेहरा, लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड है। चार साल पहले सलमान खान को जान से मारने की धमकी देकर सुर्खियों में आई लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर संपत नेहरा पर चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर्ड असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रामचंदर का बेटा है। इतना ही नहीं, संपत, नेशनल लेवल डीकैथलॉन (हर्डल रेस) सिल्वर मेडलिस्ट भी रह चुका है।

कैसे बना गैंगस्टर?
पढ़ाई के दौरान संपत नेहरा कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आया। बिश्नोई ने एक शानदार एथलीट और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी का इस कदर ब्रेनवॉश किया कि वह जुर्म के रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हो गया। और धीरे-धीरे गैंगस्टर लॉरेंस का राइट हैंड बन गया। बता दें कि संपत, लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर भी है।

पुलिस ने रखा था 2 लाख रुपये का ईनाम
संपत पर चार राज्यों- हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में कुल 25 मामले दर्ज हैं। जिसकी वजह से पुलिस ने उसपर 2 लाख रुपये का  ईनाम भी रखा था। इसमें हरियाणा पुलिस ने 1 लाख तो राजस्थान और पंजाब पुलिस ने 50-50 लाख रुपये के ईनाम का एलान किया था। इसके अलावा संपत के खिलाफ 12 मर्डर करने का आरोप लगा है। 6 गैर-इरादतन हत्या के मामलों में संपत पर एफआईआर दर्ज हैं।  

Leave a Reply

Next Post

भारत बोला- ईरानी विदेश मंत्री से वार्ता में नहीं उठा आपत्तिजनक टिप्पणी का मुद्दा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 जून 2022। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान की विदेश मंत्री एस जयशंकर व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बैठक में पैगंबर पर टिप्पणी का मुद्दा नहीं उठा। वहीं, ईरानी विदेश मंत्रालय की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप