मनी लॉन्ड्रिंग केस में पत्रकार राणा अय्यूब पर कार्रवाई, ED ने 1.77 करोड़ रुपए कुर्क किए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 11 फरवरी 2022। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में पत्रकार राणा अय्यूब की 1.77 करोड़ रुपए से अधिक की राशि कुर्क की है। आरोप है कि उन्होंने ऑनलाइन क्राउड फंडिंग प्लेटफॉर्म केटो के जरिए राहत कार्य के लिए जुटाए गए दान को निजी खर्चों के लिए इस्तेमाल किया गया। एजेंसी ने जांच के दौरान पाया कि अय्यूब न केवल राहत कार्य पर खर्च का दावा करने के लिए कुछ संस्थाओं के नाम पर फर्जी बिल तैयार किया है, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जुटाए गए फंड से 50 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट भी की है।

गाजियाबाद पुलिस की ओर से पहली FIR के आधार पर पिछले साल सितंबर में अय्यूब के खिलाफ जांच शुरू की गई थी, जिसमें शिकायतकर्ता विकास सांकृत्यायन ने उन पर अवैध रूप से सार्वजनिक धन प्राप्त करने का आरोप लगाया था। मामला दर्ज बोते समय अय्यूब ने दावा किया था कि उनके खिलाफ धन की हेराफेरी के आरोप दुर्भावनापूर्ण और निराधार हैं।

इन तीन अभियानों के लिए केटो पर जुटाए धन
यूपी पुलिस की प्राथमिकी में यह दावा किया गया था कि राणा अय्यूब ने इन अभियानों के लिए धन जुटाया था– पहला झुग्गीवासियों और किसानों के लिए, असम, बिहार और महाराष्ट्र के लिए राहत कार्य और अप्रैल 2020 और जून 2021 के बीच भारत में कोरोना प्रभावित लोगों की मदद के लिए। यह सब अनुमोदन प्रमाण पत्र और सरकार से पंजीकरण लिए बिना किया गया, जो कि विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम के अनुसार आवश्यक है।

जुटाई गई धनराशि को पिता और बहन के खाते में भी भेजा
ईडी की जांच से पता चला है कि अय्यूब ने इन तीन अभियानों के लिए केटो पर कुल 2.69 करोड़ रुपये जुटाए थे। ये धनराशि उनकी बहन इफ्फत शेख और पिता मोहम्मद अय्यूब वक्विफ के बैंक खातों में बड़े पैमाने पर निकाली गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि इस राशि में से उन्होंने अपने बैंक खाते में 72 लाख रुपये, बहन के खाते में 37.15 लाख और पिता के खाते में 1.60 करोड़ रुपये भेजे थे।

Leave a Reply

Next Post

कंगना रनौत हिजाब विवाद में लेकर आईं अफगानिस्तान, शबाना आजमी ने दिया जवाब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 11 फरवरी 2022। कर्नाटक की हिजाब कंट्रोवर्सी पर कंगना रनौत के स्टेटमेंट का जवाब शबाना आजमी ने दिया है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था कि अगर हिम्मत ही दिखानी है तो अफगानिस्तान में बुर्का न पहनकर दिखाओ। कंगना रनौत के इस कमेंट […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा