बजरंगी भाईजान का सीक्वल लाने वाले हैं सलमान खान, ‘बजरंगी भाईजान 2’ की स्टोरी पर चल रहा है काम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 19 जुलाई 2021। सलमान खान की हिट फिल्मों में से एक बजरंगी भाईजान को लेकर एक खुशखबरी है। दबंग खान 2015 में आई अपनी इस फिल्म का सीक्वल बनाने के मूड में हैं। फैन्स भी काफी टाइम से चाहते थे कि सलमान कि इस फिल्म का सीक्वल बने और अब लगता है कि जल्द ही उनकी ये ख्वाहिश भी पूरी होने वाली है। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में राइटर केवी विजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह कोशिश कर रहे हैं फिल्म का सीक्वल बनाने की। उन्होंने ये भी बताया कि इस बारे में सलमान खान से डिस्कस किया गया है और एक्टर को उनका आइडिया पसंद आया है और वह भी सीक्वल को लेकर एक्साइटेड हैं।

केवी ने आगे कहा, ‘मैं बजरंगी भाईजान 2 को क्रैक करने की कोशिश कर रहा हूं। कुछ समय पहले मैंने सलमान को इस बारे में बताया था और वह भी इसके लिए एक्साइटेड हैं। लेकिन मैं इसके लिए एक प्रॉपर गाड़ी चाहता हूं जो इसे आगे लेकर जाए।’ केवी ने बताया कि अगर सब सही रहा तो जल्द फैंस इस फिल्म का सीक्वल देख पाएंगे। आपको बता दें कि बजरंगी भाईजान सलमान की खान की सबसे हिट फिल्मों में से एक रही है। ये फिल्म आज भी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श की माने तो फिल्म ने कुल मिलाकर 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 

अंतिम में नजर आएंगे सलमान सलमान की लास्ट फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई ‘राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ थी। वहीं अब सलमान फिल्म ‘अंतिम’, ‘पठान’, ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान की पठान और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में दबंग खान का कैमियो रोल है, तो वहीं वह अंतिम और टाइगर 3 में लीड रोल निभाते नजर आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 19 जुलाई 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहाँ अपने निवास कार्यालय से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग द्वारा महंत घासीदास स्मारक […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर