जोधपुर में कोलकाता जैसा कांड, अस्पताल परिसर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; मौके पर पहुंची पुलिस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जोधपुर 27 अगस्त 2024। राजस्थान के जोधपुर से बड़ी घटना सामने आई है। यहां महात्मा गांधी अस्पताल में एक नाबालिग ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी व एफएसएल टीमों को जांच के लिए बुलाया गया है। पीड़ित लड़की ने सफाई कर्मचारियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में घटी दुष्कर्म और गैंगरेप की घटना अत्यंत शर्मनाक और भयावह है। इस घटना में एक नाबालिग लड़की के साथ अमानवीयता की सभी सीमाएं पार कर दी गईं। पुलिस के अनुसार, अस्पताल के अंदर ही इस घृणित अपराध को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से ही पुलिस और प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई का दबाव था।

पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है। इस घटना ने न केवल जोधपुर, बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया है। अस्पताल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान में ऐसी घटना का घटित होना समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Next Post

महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान, हरमनप्रीत कौर चौथी बार इस टूर्नामेंट में करेंगी कप्तानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 अगस्त 2024। आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। मंगलवार को बीसीसीआई ने टीम की घोषणा की। हरमनप्रीत कौर टीम की अगुआई करेंगी। वहीं, स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। महिला चयन समिति ने 15 सदस्यीय […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड