उर्वशी रौतेला ने खरीदीं दुनिया की सबसे खास हाइपरकारें

admin
शेयर करे

₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 20 जनवरी 2026। ग्लैमर, सफलता और वैश्विक लोकप्रियता का पर्याय बन चुकीं उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर अपने शानदार अंदाज़ से दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। खबरों के मुताबिक, उर्वशी ने लगभग ₹90 करोड़ मूल्य की दो अत्याधुनिक बुगाटी टूरबिलॉन हाइपरकारें खरीदकर लग्ज़री और सफलता की दुनिया में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। इस उपलब्धि के साथ उनका नाम अब उन चुनिंदा वैश्विक हस्तियों की सूची में शामिल हो गया है, जिनमें फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार जूनियर और अंतरराष्ट्रीय संगीत आइकन ड्रेक जैसे नाम शामिल हैं।

दुनिया भर में 200 मिलियन से अधिक प्रशंसकों के साथ उर्वशी केवल एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड बन चुकी हैं। फिल्मों, अंतरराष्ट्रीय मंचों, फैशन और मनोरंजन जगत में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उन्होंने सफलता के नए मानक स्थापित किए हैं। बुगाटी टूरबिलॉन जैसी दुर्लभ और सीमित संस्करण वाली हाइपरकारों का उनके कलेक्शन में शामिल होना उनके बढ़ते वैश्विक प्रभाव और शानदार जीवनशैली का प्रतीक माना जा रहा है। उर्वशी रौतेला आज उस नई पीढ़ी की भारतीय ग्लोबल स्टार हैं, जो महत्वाकांक्षा, सफलता और लग्ज़री को नई पहचान दे रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में खुला भारत का पहला एक्सक्लूसिव मॉनिटर स्टोर 'बेनक्यू'

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 20 जून 2026। भारत के टेक रिटेल सेक्टर में एक नया अध्याय जुड़ गया है। दुनिया की अग्रणी मॉनिटर ब्रांड ‘बेनक्यू’ ने मुंबई के प्रतिष्ठित लैमिंगटन रोड पर देश का पहला एक्सक्लूसिव मॉनिटर ब्रांड स्टोर लॉन्च किया है। यह सिर्फ एक रिटेल आउटलेट […]

You May Like

आदि कैलाश यात्रा: बेली ब्रिज बनने के बाद दूसरे चरण की शुरुआत....|....दिल्ली के कई स्कूलों को उड़ाने की धमकी....|....यूपी में 30 लाख का इनामी नक्सली ढेर....|....तारा कोल ब्लॉक नीलामी, भाजपा सरकार का छत्तीसगढ़िया अस्मिता पर प्रहार है -दीपक बैज....|....तीन बार कान्स रेड कार्पेट पर चमकीं कोमल ठक्कर ने ALF NOVA के उद्घाटन में बिखेरा ग्लैमर....|....भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में....|....भारत को हटाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना इंग्लैंड....|....सीएम ने दिल्ली में राष्ट्रीय मंच पर रखी प्रदेश की आर्थिक-विकास प्राथमिकताएं....|....सांवलिया सेठ को अनोखा चढ़ावा: कारोबारी ने भेंट किया 1.2 किलो चांदी का मॉडल....|....नालंदा में दो दिन होगा ज्ञान परंपरा का मंथन