ईडी की कार्यवाही भाजपा की हताशा – दीपक बैज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 11 मार्च 2025। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की कार्यवाही भाजपा की हताशा को दिखाता है। भाजपा, कांग्रेस और भूपेश बघेल से डरी हुई है। पिछले दिनों भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी बनाये जाने के बाद पंजाब में जिस प्रकार से कांग्रेस के पक्ष में राजनैतिक वातावरण बना है उससे भाजपा डरी हुई है। पिछले हप्ते ही भाजपा और सीबीआई का एक षड्यंत्र अदालत में धाराशाई हुआ है, भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाने का फैसला आया इन सब घटनाक्रम से भाजपा बौखला गयी है। बौखलाहट में भाजपा ने ईडी को भेजा है।
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है। सात साल पुराने झूठे केस को अदालत ने खारिज कर दिया, अब दुर्भावनापूर्वक ईडी को मोहरा बना कर भेजा गया है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक विफलता अमेरिका मामले में उसकी कूटनीतिक विफलता से पूरे देश में मोदी सरकार की जगहसाई हो रही है, अपनी राजनैतिक विफलता से तथा देश के मूल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के घर ईडी को भेजा है।

ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर पहुंचना जांच नहीं है राजनीतिक प्रतिशोध है, जो साफ दिख रहा है। अगर भाजपा यह सोच रही है कि कांग्रेस को डराया या रोका जा सकता है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। कांग्रेस न झुकी है, न झुकेगी अब हर षड्यंत्र का जवाब और भी दमदार होगा।

Leave a Reply

Next Post

2023 से आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का चल रहा है दबदबा, 24 में से जीते 23 मैच; हासिल किए दो खिताब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 11 मार्च 2025। रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम का 2023 से आईसीसी टूर्नामेंट में दबदबा देखने को मिला है। भारत ने अक्तूबर 2023 से मार्च 2025 तक कुल 24 मैच खेले हैं जिसमें से 23 मुकाबले जीते हैं। आईसीसी के पिछले तीन […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण