महाराष्ट्र और मध्य भारत में ‘पीएनजी’ का चमकता विस्तार

admin
शेयर करे

‘लाइटस्टाईल’ शॉप-इन-शॉप से युवाओं को नई पहचान

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 23 सितंबर 2025। 193 साल पुरानी विरासत और शुद्धता व उत्कृष्ट कारीगरी के लिए प्रसिद्ध पीएनजी ज्वैलर्स इस नवरात्रि 10 नए स्थानों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। इनमें 6 स्वतंत्र शोरूम्स और 4 ‘लाइटस्टाईल’ शॉप-इन-शॉप काउंटर्स शामिल हैं। यह विस्तार मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, नागपुर, लखनऊ और कानपुर जैसे प्रमुख शहरों तक फैला है और कंपनी के इतिहास में सबसे तेज़ विस्तार अभियानों में से एक माना जा रहा है। इस मौके पर पीएनजी ज्वैलर्स के चेयरमैन और एमडी डॉ. सौरभ गाडगिल ने कहा, “इस नवरात्रि हमारे लिए केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि ग्राहकों के विश्वास और प्यार का सम्मान भी है। 10 नए स्थानों पर शुरुआत करना हमारे लिए ऐतिहासिक है। हम अपनी शुद्धता और कारीगरी की परंपरा को बरकरार रखते हुए, हर पीढ़ी को आधुनिक अनुभव देना चाहते हैं।”

‘लाइटस्टाईल’ शॉप-इन-शॉप काउंटर्स सोलापुर, नासिक, संभाजीनगर और नागपुर में शुरू हो रहे हैं। यह नया फॉर्मेट विशेष रूप से युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिससे वे परंपरा के साथ आधुनिकता का अनुभव कर सकें।

इस विशेष अवसर पर, कंपनी नए शोरूम्स में सोने के गहनों पर मेकिंग चार्जेस में 50 प्रतिशत तक और हीरे के गहनों पर 100 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। वहीं, ‘लाइटस्टाईल’ शॉप-इन-शॉप में जाने वाले ग्राहकों को लाइटस्टाईल आभूषणों पर मेकिंग चार्जेस में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

बोनस के रूप में एडवांस एक लाख रुपए दूर्गा पूजा के पहले कोयला मज़दूरों एवं ठेका मज़दूरों को दिलाने के लिए होगा आंदोलन - हरिद्वार सिंह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 23 सितंबर 2025। मानकीकरण समिति की बैठक कोर्ट के आदेश से स्थगित हो गई है यूनियनों के आपसी झगड़े का नुकसान मज़दूरों को उठाना पडे एटक को मंजूर नही है प्रबंधन पर सरकार के अनैतिक दबाव का ही नतीजा है कि मानकीकरण समीति की बैठक […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान