स्टार भारत के आगामी शो ‘मेरी सास भूत है’ के अभिनेता विभव रॉय ने अपने किरदार को लेकर की खुलकर बात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 05 जनवरी 2023। साल 2023 की शुरुआत से ही स्टार भारत अपने दर्शकों के लिए कुछ नया और मनोरंजक पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जनवरी के अंत तक प्रसारित होने वाला यह शो ‘मेरी सास भूत है’ फार्म फिल्म प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। इस शो में अनुभवी अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी जहाँ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी जो कहानी में कई नए तड़के लगाएगा वहीं अभिनेत्री काजल चौहान इसकी मुख्य भूमिका में होंगी और अब इस शो के लीड एक्टर का भी चुनाव कर लिया गया है जो हैं टैलेंटेड अभिनेता विभव रॉय ! इन्होने इससे पहले कई महत्वपूर्ण शोज़ में अपनी बेहतरीन भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता है और अब वे इस शो में बिलकुल अलग किरदार निभाते नज़र आएँगे। ख़ास बात यह है कि ओटीटी प्लेटफार्म पर अपनी एक ख़ास पहचान बनाने के बाद विभव ने टीवी पर कुल 4 साल बाद वापसी की है ऐसे में इस शो और किरदार में कुछ तो ऐसा ख़ास जरूर होगा, जिसके चलते विवेक ने इसे चुना। आइए जानते हैं कि अपने किरदार और शो पर विभव की क्या है ख़ास राय…   

विभव बताते हैं, ”मैं इस शो का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं क्योंकि इस शो में एक बहुत ही अनूठी बात है और इसकी शैली के बारे में बात करें तो यह ड्रामा और मस्ती का एक ख़ास मिश्रण है जो इसे एक पूरा ड्रैमेडी शो बनाता है। ड्रैमेडी एक ऐसी चीज है, जिसे मैंने पहले कभी नहीं आजमाया है, इसलिए यह मेरा पहला प्रयास होगा। जैसा कि मैंने इस शैली का एक दर्शक के रूप में बहुत आनंद लिया है और मुझे उम्मीद है कि जब मैं इसे पर्दे पर निभाऊंगा तो इसे और भी एन्जॉय करूंगा। मैं इस शो को सीखने के अवसर के रूप में देखता हूं क्योंकि यह मेरे लिए एक ख़ास मौका है। मैं इस किरदार की तैयारी के दौरान अपनी सीखने की क्षमता को और बढ़ाऊंगा। अगर मैं अपने किरदार की बार करूँ तो शो में मैं ‘सोम’ की भूमिका निभा रहा हूँ, जो आम तौर पर बहुत शांत स्वभाव का लड़का है, लेकिन अपनी मां और दादी की पूरी तरह से विपरीत मांगों के बीच फंस जाता है। खैर, वह इस बेतुकी दुनिया में तर्क की एक पहचान है, और शायद वह वो है जो अपने घर में होने वाली लगातार बहस और मजाक से सबसे कम दिलचस्पी रखता है। यह कहानी बनारस की पृष्ठभूमि पर बनी है और हम इस कहानी को दर्शकों के समक्ष पेश करना चाहते हैं।”

बता दें कि इस शो का कॉन्सेप्ट बहुत ही यूनीक है, जिसमें हल्का ड्रामा और बहुत सारे हास्य तत्व शामिल हैं। यह कहानी बनारस की पृष्ठभूमि पर आधारित है, इसलिए इस किरदार को निभाने के लिए कलाकारों को कई ख़ास तैयारियां करनी पड़ रही है, जिसमें बनारसी बोली भी शामिल है। इसलिए अब विभव के किरदार में दर्शकों को क्या ख़ास देखने को मिलेगा यह देखना इंट्रेस्टिंग होगा। 

Leave a Reply

Next Post

अभिनेता साई केतन राव ने अपने नए आगामी शो के बारे में कुछ राज़ खोले

शेयर करे -अनिल बेदाग, मुंबई/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 05 जनवरी 2023। स्टार प्लस का हिट शो ‘मेहंदी है रचने वाली’, ज़ी 5 का ‘थ्री हाफ बॉटल’ और प्रसिद्ध तेलुगु फीचर फिल्म ‘पेली कुटुरु पार्टी’ फेम साई केतन राव ने कहा कि उनका आगामी टेलीविजन शो अमृतसर, पंजाब और पंजाब की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप