उनकी नजर चाय पानी से लेकर अन्य सामाग्री पर भी रहेगी और उन्होने कहा पहले आओ पहले जगह पाओ।

SAZID
शेयर करे

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से निर्वाचन व्यय पर की चर्चा

एमसीबी ( सरगुजा) — कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार दुग्गा  ने शुक्रवार 22 सितबंर को सभा कक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न मदों जैसे-वाहन, लाईट, माईक, शामियाना, डेकोरेशन, भोजन, चाय-पानी, नास्ता, वीडियोग्राफी, सोशल मीडिया, बल्क एसएमएम सहित अन्य समस्त प्रकार के प्रचार-प्रसार सामग्री व अन्य विभिन्न मदों में होने वाले व्यय के दर निर्धारण पर चर्चा की।

कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार संहिता लगते ही शासकीय, सार्वजनिक व निजी कार्यालयों, भवनों में लगे पोस्टरों, होर्डिंग्स, पाम्पलेट आदि को तत्काल हटाया जाएगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए कहा कि दोपहिया तीनपहिया, चारपहिया व भारी वाहनों के उपयोग, वाहनों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने, आमसभा, रैली, रोड शो करने के लिए पृथक -पृथक अनुमति लेना होगा। सभा स्थलों का आबंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को फेक (गलत/भ्रामक) व पेड न्यूज से बचने के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं को ही पोस्टल बैलेट जारी की जाएगी। पोस्टल बैलेट को घर ले जाने की सुविधा नहीं होगी, नियुक्त सुविधा केन्द्र में ही पोस्टल बैलेट पेपर को ड्राप बॉक्स में डाला जायेगा। कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सक्षम ऐप्प के बारे में जानकारी से अवगत कराया।

इस अवसर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिदार, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, विजेंद्र सारथी, प्रवीण भगत, राजनैतिक दल से कांग्रेस के अशोक श्रीवास्तव, ओंकार पांडेय एवं प्रेम सिंह आयाम, बीजेपी के आनंद ताम्रकार, आशीष मजूमदार तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के आदित्य राज डेविड सहित जिला निर्वाचन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

धान खरीदी में केंद्र का योगदान शून्य - कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 सितंबर 2023। धान खरीदी पर भारतीय जनता पार्टी झूठ बोल रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार का धान खरीदी में कोई योगदान नहीं है। धान खरीदी का पूरा का पूरा पैसा राज्य सरकार के द्वारा […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन