जम्मू कश्मीर में 12 घंटे में दूसरी बार महसूस किए गए भूकंप के झटके…मंगलवार को 5 लोग हुए थे घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू कश्मीर 14 जून 2023। जम्मू कश्मीर में मंगलवार-बुधवार की रात को फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप रात 2.20 बजे आया और इन झटकों की तीव्रता 4.3 थी। राज्य में 12 घंटे में दूसरी बार धरती भूकंप के झटकों से हिली है। इससे पहले मंगलवार दोपहर 1.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।जम्मू-कश्मीर के डोडा में मंगलवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कारण कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और इसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूंकप के झटके दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों और पड़ोसी देश पाकिस्तान में महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र छह किलोमीटर की गहराई में था। अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले में दो बच्चों सहित पांच लोगों को मामूली चोटें आईं है। जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने बताया कि भूकंप से कई इमारतों में दरारें आ गई हैं।” उन्होंने बताया कि डोडा, भद्रवाह और गंडोह में भूकंप के झटके के कारण सैकड़ों इमारतों में दरारें आ गईं। एक अधिकारी ने बताया कि भद्रवाह के एक अनुमंडल अस्पताल के एक वार्ड की ‘फॉल्स सीलिंग’ गिर गई, जिससे एक मरीज और एक महिला कर्मचारी घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि कुछ मलबा अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों पर गिर गया। उन्होंने बताया कि मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और उनका अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि भद्रवाह में एक सरकारी कर्मचारी के ऊपर उसके कार्यालय की इमारत का प्लास्टर गिर जाने से भी चोटें आईं। भद्रवाह निवासी अजीम मलिक ने बताया कि भूकंप के झटकों से उसका मकान क्षतिग्रस्त हो गया। डोडा के उपायुक्त विशेष पॉल महाजन ने मीडिया को बताया कि एक स्कूल में दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। घबराए स्कूली छात्र भद्रवाह घाटी के खेतों में एकत्र हो गए और शिक्षकों को रो रहे छात्रों को तसल्ली देते और समझाते देखा गया।

किश्तवाड़ जिले के उपायुक्त देवांश यादव ने कहा कि भूकंप से दर्जनों इमारतों में दरारे आईं हैं। उन्होंने कहा राजस्व अधिकारी नुकसान का ब्योरा दर्ज कर रहे हैं। भूकंप के झटके डोडा से लगभग 150 किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश के चंबा में महसूस किए गए। शिमला निवासी नंदिनी ने कहा, ‘‘भूकंप के कारण मेरे रसोईघर की चीजें हिल रही थीं।” भूकंप पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया, लेकिन इस दौरान जान-माल का नुकसान होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है।

Leave a Reply

Next Post

टेस्ट क्रिकेट में बाबर आजम का कमाल, विराट-स्मिथ को पीछे छोड़ा, सचिन से भी बेहतर है रिकॉर्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 जून 2023। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टेस्ट क्रिकेट में खास उपलब्धि अपने नाम की है। टेस्ट क्रिकेट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कम से कम 15 पारियां खेलने के बाद उनका बल्लेबाजी औसत सबसे बेहतर है। इस मामले में […]

You May Like

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा....|....कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता....|....भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश....|....मुफ्त लगे स्मार्ट मीटर बने जी का जंजाल....|....एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज