सोनाक्षी की शादी के बाद पिता शत्रुध्न ने पोस्ट कर जाहिर की खुशी, कह दी बड़ी बात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 27 जून 2024। सांसद एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी एवं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की शादी के लिए मिल रही शुभकामनाओं का आभार व्यक्त किया और इसे ‘‘सदी की शादी” करार दिया। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने 7 साल के प्रेम संबंध के बाद गत रविवार को शादी कर ली। सोनाक्षी के घर एक निजी समारोह में दोनों ने कानूनी तौर पर विवाह किया। इसके बाद फिल्म जगत के अपने साथियों तथा दोस्तों के लिए उन्होंने एक पार्टी का आयोजन किया था।

शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार शाम सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने अधिकारिक खाते पर शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। उन्होंने लिखा, ‘‘ शादी को लेकर मिल ही शुभकामनाओं से सच में अभिभूत हूं..यह बहुत मायने रखता है। हमारी खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं है। सिन्हा परिवार।” सिन्हा पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सासंद हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम आप सभी का हमारे साथ हमारे इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। यह शादी ‘‘सदी की शादी” जैसी प्रतीत हो रही है। आप सभी के प्यार तथा बधाई संदेश के साथ हमारी प्यारी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने जीवन के खूबसूरत सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत की है।

ऐसी अफवाहें थी कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से खुश नहीं हैं। हालांकि उनके जहीर और उनके परिवार के साथ नजर आने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया था। सोनाक्षी के भाई लव और कुश सिन्हा के शादी में शिरकत न करने की खबरें भी थीं लेकिन दोनों भाइयों ने इन्हें खारिज कर दिया।

Leave a Reply

Next Post

नगरीय निकायों और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने दिया जोर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 27 जून 2024। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही आगामी समय में होने वाले नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन की तैयारियां तेजी से करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने एक अहम बैठक […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय