मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने किया सक्ती एवं रायगढ़ न्यायालयों का निरीक्षण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

न्यायालयों में पार्किंग एवं सफाई व्यवस्था के दिए निर्देश  

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर, 24 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा हाईकोर्ट के मामलों की सुनवाई पश्चात् सक्ती एवं रायगढ़ न्यायालयों के औचक निरीक्षण हेतु रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम सक्ती न्यायालय का निरीक्षण किया। सक्ती में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व व्यवहार न्यायाधीशों के न्यायालय हैं। निरीक्षण के समय न्यायालयों में प्रकरणों की सुनवाई चल रही थी तथा कर्मचारी कार्य कर रहे थे। मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने निरीक्षण के दौरान नाराजगी जाहिर करते हुए सक्ती न्यायालय में पार्किंग व्यवस्था, अधिवक्ताओं के बैठने हेतु उचित व्यवस्था, बिजली तार व्यवस्थित करने एवं साफ-सफाई के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनी।

मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने जिला न्यायालय रायगढ़ के निरीक्षण के दौरान न्यायालय के सभी कक्षों का निरीक्षण किया। रिकार्ड रूम में प्रकरणों को उचित व्यवस्थित रूप से रखने हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायगढ़ को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय न्यायिक अधिकारी न्यायालयों में पीठासीन थे तथा प्रकरणों की सुनवाई चल रही थी। उन्होंने वाटर फिल्टर व उसके आस-पास की सफाई हेतु निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने फूल-माला से उनका सम्मान किया। अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश सिन्हा से उद्बोधन हेतु आग्रह किया जिस पर उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं के समक्ष उद्बोधन दिया। तदुपरांत उन्होंने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक भी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये।
रायगढ़ से वापसी के दौरान सक्ती कलेक्टर सुश्री नुपूर राशि पन्ना तथा एसपी एम आर अहिरे ने मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की। मुख्य न्यायाधीश सिन्हा द्वारा उन्हें सक्ती न्यायालय की अधोसरंचना को न्यायालय की गरिमा के अनुरूप बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। औचक निरीक्षण में मुख्य न्यायाधीश के साथ रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा तथा एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस एम.वी.एल.एन सुब्रहमन्यम भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

जिले में मोबाईल वेटनरी यूनिट सेवा शुरू, लाखों पशुपालक होंगे लाभान्वित

शेयर करेपशु चिकित्सा एवं परामर्श हेतु टोल फ्री नम्बर 1962 जारी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 24 अगस्त 2023। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुओं और गौवंश की सेहत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पशुओं के घर पहुंच उपचार के लिए […]

You May Like

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस....|....दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है - दीपक बैज....|....डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम....|....संजय कुमार मिश्रा ने संभाला नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी का पदभार....|....अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क