वन महानिदेशक और कोल इंडिया के चेयरमैन ने गेवरा खदान का किया निरीक्षण, एसईसीएल की खदानों का होगा विस्तारीकरण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा/बिलासपुर 23 नवंबर 2023। दुनिया की सबसे बड़ी एसईसीएल की गेवरा खदान का निरीक्षण करने वन महानिदेशक चंद्रप्रकाश गोयल व कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद गुरुवार को कोरबा के गेवरा क्षेत्र पहुंचे। खदानों का निरीक्षण करने से पहले उन्होंने गेवरा जीएम कार्यालय में कुछ देर आराम किया। फिर, खदानों की ओर निकल गए। इससे पहले उन्होंने मीडिया से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने एसईसीएल की परियोजना की वन क्षेत्रों में हो रहे विस्तारीकरण की स्थिती का जायजा लेने की बात कही। वहीं, भू-विस्थापितों के विषय पर उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा।

कोरबा जिले में एसईसीएल की खदानों का भविष्य क्या होगा, यहां की खदानों उम्र कितनी होगी और भविष्य में खदानों का विस्तार कितना होगा इन्हीं कुछ विषयों पर विस्तार से जानकारी लेने और खदानों के लिए भू-अधिग्रहण के विषय पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। वहीं, उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि एसईसीएल कोल इंडिया की एक अनुषांगिक कंपनी है, जिसकी कई खदाने वन क्षेत्र में संचालित हो रही है। वहीं, भविष्य में कई खदानों का विस्तारीकरण किया जाना है, जिसकी जद में वन क्षेत्र में आ रही है। पर्यावरणीय स्वीकृति, बसाहट व मुआवजा राशि में अंतर विवाद के कारण जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया लटकी हुई है। इसका पटाक्षेप करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

वन महानिदेशक ने भू-विस्थापितों के संबंध में सवाल पूछने पर कहा कि भू-विस्थापितों की समस्या उनके कार्य क्षेत्र की समस्या नहीं है फिर विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर वे इस समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। वन महानिदेशक का कोरबा दौरान कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके दौरे से कई परियोजनाओं के लिए लंबित जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, जिनमें गेवरा, कुसमुंडा और दीपका परियोजनाएं शामिल हैं। बहराहल उनके द्वारा खदान का निरीक्षण किया जा रहा है, जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि उनके दौरे के क्या परिणाम निकलकर सामने आते हैं।

Leave a Reply

Next Post

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के इरादों पर फेरा पानी, रेलवे लाइन के निर्माणाधीन ब्रिज को उड़ाने का था प्लान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कांकेर 23 नवंबर 2023। रेलवे लाइन के निर्माणाधीन ब्रिज को उड़ाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम को सुरक्षाबलों ने निष्क्रिय कर बड़ी घटना होने से बचा लिया। दरअसल, उत्तर बस्तर कांकेर जिले में रावघाट प्रोयोजना का कार्य जारी है। परियोजना के लिये रेलवे […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान