छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी ने कोण्डागांव में किया नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोण्डागांव, 11 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी ने शनिवार 11 फरवरी को जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया और लंबित मामलों को आपसी समझौते एवं राजीनामा के माध्यम से निराकृत करने कहा। आरंभ में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस गोस्वामी ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात चीफ जस्टिस गोस्वामी मध्यस्थता केन्द्र पहुंचे, जहां जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने भेंटकर उन्हे अपनी मांगों से अवगत कराया। इस दौरान चीफ जस्टिस गोस्वामी ने जिला अधिवक्ता संघ की मांगों का निराकरण करने के लिए भरोसा दिलाया। इस मौके उन्होने कहा कि आज लोक अदालत चल रही है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से पक्षकार अपने प्रकरणों के निपटारे के लिए आये हैं। यह पक्षकारों का दिन है, इसलिए उनके मामलों के निपटारे के लिए संवेदशीलता के साथ सहभागिता निभायें। इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ की ओर से चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति गोस्वामी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरविंद वर्मा, जिला एवं सत्र न्यायधीश उत्तरा कुमार कश्यप सहित जिले के न्यायिक अधिकारी और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जेपी यादव एवं सदस्यगण, जिला प्रशासन के अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधी तथा बड़ी संख्या में पक्षकारगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

इसे कहते हैं धड़ाक से कार्यवाही का होना, दो दिन पहले आईजी सरगुजा का वर्चुअल निर्देश मिला और इधर सीटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ ने धारा 420 पर कार्यवाही की।

शेयर करे धोखाधडी कर कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने वाला पीएमजेएसवाई का चपरासी गिरफ्तार आईजी द्वारा रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों की ली गई थी वर्चुअल समीक्षा बैठक धोखाधड़ी धारा (420) भादसं के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर, पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु आईजी से मिले थे आवश्यक निर्देश छत्तीसगढ़ […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान