फ्रांस-क्रोएशिया ने एकसाथ सेमीफाइनल में जगह बनाकर रचा इतिहास, पिछले 32 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दोहा 13 दिसंबर 2022। फीफा विश्व कप के 92 साल के इतिहास में ऐसा संयोग सिर्फ एक बार बना है, जब पिछली बार की फाइनलिस्ट टीमों ने एक साथ विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया या टॉप चार टीमों में स्थान बनाया है। गत विजेता फ्रांस और उपविजेता क्रोएशिया दोनों इस बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।इससे पहले ऐसा 32 साल पहले हुआ था जब 1986 की विजेता अर्जेंटीना और उपविजेता पश्चिम जर्मनी ने 1990 के विश्व कप में एक साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यही नहीं उस दौरान इन दोनों टीमों ने फाइनल में भी जगह बनाई, जहां दिग्गज लोथार मथायस की कप्तानी में पश्चिम जर्मनी ने महान डिएगो माराडोना की अगुवाई वाली अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर न सिर्फ खिताब जीता बल्कि 1986 के फाइनल की हार का बदला भी ले लिया।

फ्रांस-क्रोएशिया के सामने 1990 की उपलब्धि दोहराने की चुनौती
यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है कि फीफा विश्व कप के इतिहास में पिछली बार की फाइनलिस्ट टीमों के अगले विश्व कप में एक साथ सेमीफाइनल में पहुंचने का यह सिर्फ दूसरा मौका है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि फ्रांस और क्रोएशिया इस बार भी फाइनल में पहुंचने की उपलब्धि हासिल कर पाती हैं या नहीं। पिछली बार 1990 में जब ऐसा हुआ तब अर्जेंटीना और पश्चिम जर्मनी ने फाइनल में प्रवेश किया। 1986 के फाइनल में माराडोना की अगुवाई में अर्जेंटीना ने पश्चिम जर्मनी को 3-2 से हराया था, लेकिन 1990 के फाइनल में पश्चिम जर्मनी ने अर्जेंटीना को आंद्रियास ब्रेहमे की गोल की बदौलत हराया।

अब तक पांच टीमें ही लगातार दो विश्व कप के फाइनल में पहुुंची हैं
वहीं फ्रांस और क्रोएशिया के सामने लगातार दो विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली छठी और सातवीं टीम बनने का मौका है। अब तक पांच टीमें इटली (1934, 1938 दोनों बार विजेता), ब्राजील (1958, 1962 दोनों बार विजेता), नीदरलैंड (1974, 1978 दोनों बार उपविजेता), पश्चिम जर्मनी (1982, 86 दोनों बार उपविजेता, 1990 विजेता), अर्जेंटीना (1986 विजेता, 1990 उपविजेता), ब्राजील (1994 विजेता, 1998 उपविजेता, 2002 विजेता) ही यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। इनमें ब्राजील और जर्मनी ऐसी दो टीमें जो लगातार तीन विश्व कप के फाइनल में पहुंची हैं। नीदरलैंड ही एकमात्र टीम है जो लगातार दो बार फाइनल में पहुंची, लेकिन दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Next Post

भारत ने इस्लामिक देशों के संगठन को लगाई फटकार, दी चेतावनी- हमारे मामलों में दखल...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 दिसंबर 2022। इस्लामिक देशों के संगठन- ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) को भारत ने एक बार फिर फटकार लगाई है। कश्मीर को लेकर लगातार बयानबाजी के बाद अब इस संगठन के महासचिव ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) का दौरा किया है। […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा