दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन आज, श्रेयस अय्यर और मयंक अग्रवाल ने बढ़ाया सिलेक्टर्स का सिरदर्द

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 07 दिसम्बर 2021। भारतीय क्रिकेट टीम को अब दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होना है। दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत पहले 17 दिसंबर से होनी थी, लेकिन इसको रिशेड्यूल कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आज इस दौरे के लिए टेस्ट और वनडे स्क्वॉड की घोषणा कर सकता है। टेस्ट स्क्वॉड चुनने के लिए सिलेक्टर्स को माथापच्ची करनी पड़ सकती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन कर सिलेक्टर्स का सिरदर्द और बढ़ा दिया है। श्रेयस ने कानपुर टेस्ट में सेंचुरी और हाफसेंचुरी लगाई, तो मयंक ने मुंबई टेस्ट में ऐसा ही किया। रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत की वापसी के बाद देखना होगा कि टीम से किसका पत्ता कटता है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने नए शेड्यूल की घोषणा कर दी है। पहला टेस्ट 17 दिसंबर की जगह 26 दिसंबर से खेला जाएगा। वहीं इस दौरे पर जो तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी थी, उसको स्थगित कर दिया गया है। भारत को अब इस दौरे पर फिलहाल तीन टेस्ट और तीन वनडे इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेलनी हैं। अजिंक्य रहाणे खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और मुंबई टेस्ट से पहले उनके चोटिल होने की खबर भी आई थी, ऐसे में माना जा रहा है कि टेस्ट टीम का उप-कप्तान रोहित शर्मा को बनाया जा सकता है।

टीम में केएल राहुल, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की वापसी तय है। मयंक, रोहित और राहुल को अगर टीम में जगह मिलती है, तो ऐसे में शुभमन गिल को बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं अजिंक्य रहाणे के नहीं होने से श्रेयस अय्यर को उनकी जगह शामिल किया जा सकता है। श्रेयस ने कानपुर टेस्ट के साथ डेब्यू किया था और पहले ही मैच में सेंचुरी और हाफसेंचुरी ठोकी थी। ऋद्धिमान साहा ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन पंत की वापसी के बाद उनको बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

संभावित टेस्ट स्क्वॉड

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब दौरे पर पहुंचे केजरीवाल: सीएम चन्नी से कहा-अवैध रेत खनन की सच्चाई बताएं, जालंधर में महिलाओं से की बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 07 दिसम्बर 2021। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान अमृतसर में उन्होंने पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी पर गंभीर आरोप लगाए। केजरीवाल ने कहा कि मैं पिछले […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर