माफिया अतीक के 15 करीबियों के ठिकानों पर ईडी का छापा, 100 करोड़ की बेनामी संपत्तियों का खुलासा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

प्रयागराज 13 अप्रैल 2023। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माफिया अतीक अहमद के 15 करीबियों के ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की। इसमें माफिया की 100 से ज्यादा बेनामी संपत्तियां मिली हैं। 50 शेल कंपनियों के जरिए अतीक अहमद काली कमाई को खपाने के सबूत मिले हैं। छापे में नोट गिनने की 2 मशीनें, करीब एक करोड़ रुपए कैश, 200 संदिग्ध बैंक खाते और बड़ी मात्रा में जेवरात भी मिले हैं। ईडी के छापे में 50 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन के भी सबूत मिले हैं। बुधवार की सुबह 11 बजे से शुरू हुई छापे की कार्रवाई अभी जारी है। अतीक के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज केस में यह कार्रवाई की है।

स्रोत की जानकारी न दे पाने पर नकदी सीज

बिल्डर संजीव अग्रवाल के सिविल लाइंस में एल्गिन रोड व कार शोरूम मालिक दीपक भार्गव के धूमनगंज सुलेमसराय स्थित घर व प्रतिष्ठानों में तलाशी के दौरान एक करोड़ नकद मिले। स्रोत की जानकारी न दे पाने पर टीम में शामिल अफसरों ने नकदी सीज कर दी। बिल्डर के घर के साथ ही एसपी मार्ग स्थित उसके जिम व कार्यालय पर भी घंटों तलाशी अभियान चलाया गया। उधर, दीपक के सुलेमसराय और सिविल लाइंस स्थित कार शोरूम पर भी छापा मारकर कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए गए।

इनके घरों पर भी पहुंची टीमें

उधर माफिया के करीबी और उमेश पाल हत्याकांड में सजायाफ्ता प्रीतम नगर निवासी खान शौलत हनीफ के अलावा लूकरगंज निवासी माफिया के अकाउंटेंट सीताराम शुक्ला, कालिंदीपुरम निवासी खालिद जफर, करेली निवासी मोहसिन व काली, भीटी निवासी वदूद के घर पर भी छापा मारा गया। इसके अलावा कौशाम्बी की चायल विधान सभा क्षेत्र के पूर्व बसपा विधायक आसिफ जाफरी समेत छह अन्य के आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची। यहां कार्रवाई के दौरान बहुमूल्य गहने मिले। इसके अलावा बड़ी संख्या में सैकड़ों संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनमें जमीनों के अलावा कई कंपनियों से भी जुड़े कागज शामिल रहे। सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई के दौरान 100 करोड़ की बेनामी संपत्तियों का पता चला है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है, क्योंकि कार्रवाई देर शाम तक चल रही थी।

आर्थिक मदद करने की बात आई है सामने

सूत्रों का कहना है कि ईडी ने जिन लोगों के ठिकानों पर छापा मारा, वह मनी लांड्रिंग मामले में रडार पर हैं। अतीक पर दर्ज मामले की जांच में इनके और माफिया व उसके खास गुर्गों के बीच लेनदेन के साक्ष्य ईडी को मिले हैं। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई।

50 से ज्यादा बेनामी कंपनियों का भी पता चला

ईडी की कार्रवाई के दौरान 50 से अधिक बेनामी कंपनियों का भी पता चला है। ये वह कंपनियां हैं जिनमें प्रत्यक्ष रूप से अतीक और उसके कुनबे का कोई हक नहीं है लेकिन पर्दे के पीछे से इन कंपनियों का संचालन अतीक व उसका परिवार कर रहा था। इसके अलावा 200 बैंक खातों की भी जानकारी मिली है, जिसके जरिये माफिया और उसके परिजनों को आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही थी।

मीडिया के कारण सुरक्षित हूं : अतीक

अहमदाबाद से प्रयागराज लाए जाते समय अतीक ने मध्य प्रदेश के बुंदी में पत्रकारों से कहा कि मीडिया के कारण ही वह सुरक्षित है। उसने कहा कि उसका परिवार बर्बाद हो गया। उसे साबरमती जेल में परेशान किया जा रहा है। इससे पहले अतीक ने कहा था कि पुलिस उसे मारना चाहती है।

Leave a Reply

Next Post

नदबई में अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर तनाव, देर रात आगजनी और पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भरतपुर 13 अप्रैल 2023। राजस्थान के भरतपुर के नदबई में बैलारा बाईपास चौराहे पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर बुधवार रात तनाव हो गया। शाम को कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और विधायक जोगिंदर सिंह अवाना की मौजूदगी में भरतपुर में अफसरों की बैठक […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप