एक साल में अरूण साव भाजपा कार्यकर्ताओं का भी भरोसा नहीं जीत पाये: कांग्रेस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अरूण साव विश्वसनीयता के संकट से गुजर रहें

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 13 अगस्त 2023। भाजपा के अध्यक्ष अरूण साव के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अंततः उन्होंने एक वर्ष कार्यकाल पूरा कर ही लिया उनको शुभकामनायें, लेकिन इस एक साल में जनता का तो छोड़िये अरूण साव भाजपा के कार्यकताओं का भी भरोसा नहीं जीत पाये, भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व भी उनके नेतृत्व क्षमता पर भरोसा नही कर पा रहा है यही कारण है कि छोटी-छोटी समितियों को बनाने के लिये स्वंय अमित शाह और ओम माथुर को बैठना पड़ता है अमित शाह को भाजपा के नियमित संगठनिक कार्यो को पूरा करने चुनाव तैयारियों की बैठक लेने हर हफ्ते छत्तीसगढ़ आना पड़ता है। भाजपा अपने अरूण साव को अपना चेहरा मानने तक से इंकार करती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अरूण साव को विश्वसनीयता के संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है न उनका शीर्ष नेतृत्व उन पर भरोसा कर रहा है और न ही राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता उनका नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार है और न ही भाजपा के कार्यकर्ता उन पर भरोसा करने को तैयार है ऐेसे में अरूण साव भाजपा के बेचारे अध्यक्ष साबित हो रहे है। सिवाय मोदी की चाटुकारिता के उनके पास कोई काम नही बचा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता उनकी सरकार की योजनाओं के सामने छत्तीसगढ़ में भाजपा के सारे नेता बौने साबित हो गये है। भाजपा नेतृत्व को समझ ही नही आ रहा किसे आगे करे इसीलिये भाजपा ने साढ़े चार साल में चार अध्यक्ष बदल लिया, नेता प्रतिपक्ष बदल लिया। 2018 में धरमलाल कौशिक के अध्यक्ष रहते भाजपा विधानसभा चुनाव हार गयी। उसके बाद विक्रम उसेंडी अध्यक्ष बनाये गये उनके नेतृत्व में चित्रकोट, दंतेवाड़ा उपचुनाव, निकाय चुनाव हारने के बाद नया अध्यक्ष विष्णुदेव साय को बनाया गया उनके नेतृत्व को भी जनता ने नकार दिया दो उपचुनाव मारवाही, खैरागढ़ पंचायत और नगरीय  निकाय के दूसरे चरण में भाजपा बुरी तरह हार गयी अब अरूण साव को आगे लेकर आये है। उनके नेतृत्व में भाजपा भानुप्रतापपुर उपचुनाव हार गयी अब 2023 का विधानसभा चुनाव हारने की तैयारी है।

Leave a Reply

Next Post

राम मंदिर के गर्भगृह तक नहीं जा सकेंगे भक्त, 35 फीट दूरी से मिलेगा दर्शन; कमेटी ने बताई वजह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अयोध्या 13 अगस्त 2023। भगवान राम के अयोध्या में बन रहे मंदिर का उद्घाटन जनवरी महीने के तीसरे सप्ताह मेंं 21 से 24 जनवरी के बीच कभी भी हो सकता है। प्रधानमंत्री कार्यालय से तिथि मिलने के बाद इसे अंतिम रूप से घोषित किया जाएगा। इस […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी