बारिश की वजह से रद्द हुआ श्रीलंका-नेपाल मैच, दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक, दक्षिण अफ्रीका को फायदा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लॉडरहिल 12 जून 2024। टी20 विश्व कप 2024 का 23वां मैच श्रीलंका और नेपाल के बीच बुधवार को बिना खेले ही रद्द हो गया। बारिश की वजह से यह मुकाबला बिना टॉस के रद्द हो गया। इसी के साथ दोनों टीमों के खाते में एक-एक हो गया है। ग्रुप डी की अंक तालिका में नेपाल चौथे पायदान पर है जबकि श्रीलंका पांचवें स्थान पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। उन्होंने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब उन्हें अपना चौथा मुकाबला नेपाल के खिलाफ 15 जून को खेलना है।

श्रीलंका का सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल
इससे श्रीलंका की टी20 विश्व कप के दूसरे दौर में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं और ग्रुप डी में नेपाल के लिए मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। दोनों टीमें अभी भी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। नेपाल की नजरें अब दक्षिण अफ्रीका पर टिकी हैं। प्रोटियाज ने पहले ही टी20 विश्व कप के अगले दौर के लिए अपना टिकट बुक कर लिया है। श्रीलंका का अंतिम मैच 17 जून को नीदरलैंड के खिलाफ है।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए दोनों टीमें
नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशल भुर्तेल, कुशाल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतीस जीसी, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा, सागर ढकाल और कमल सिंह ऐरी। 

श्रीलंका: वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलंका, कुसाल मेंडिस, पाथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रम, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डिसिल्वा, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालागे, दुष्मंता चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान की सात विकेट से जीत, सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार, बाबर-रिजवान ने मचाया धमाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर न्यूयॉर्क 12 जून 2024। टी20 विश्व कप 2024 का 22वां मुकाबला पाकिस्तान ने कनाडा के खिलाफ सात विकेट से जीतकर खुद को सुपर-8 की दौड़ में बरकरार रखा है। इस जीत के साथ बाबर आजम की टीम के नेट रनरेट में सुधार हुआ है। अब उनका […]

You May Like

सरगुजा में व्यापारियों ने किया नेशनल हाईवे जाम,नगर बंद....|....सुबह 6 से रात 12 बजे तक चलेगा ट्रैफिक-सिग्नल....|....3 अगस्त को सीएम हाउस घेराव करेगी कांग्रेस....|....अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई....|....रास्ते में खड़ी खड़ी पिकअप हटाने की बात पर खूनी बवाल....|....आदिवासी बहुल संभाग बस्तर से सरगुजा तक मजबूत होगी रेल सेवा....|....राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा....|....जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े....|....अटल की मूर्ति भी भाजपा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तांबा की जगह सीमेंट की निकली....|....वंचित वर्गों को आरक्षण के अधिकार से वंचित करना चाहती है भाजपा