अनुपम खेर ने अनिल कपूर को दीं बर्थडे की शुभकामनाएं, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 दिसंबर 2022। बॉलीवुड के एवर यंग मैन अनिल कपूर शनिवार को अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें हर कोई खास अंदाज में शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुके इंडस्ट्री के सुपरस्टार अनुपम खेर ने अनिल कपूर को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने अपने अवॉर्ड के दिनों को याद किया है। 

अनुपम खेर ने अनिल कपूर के साथ अपने पुराने दिनों की तस्वीर साझा की है, जिसमें फिल्म के सेट, अवॉर्ड फंक्शन और कुछ मस्ती भरे पलों में दोनों को एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिग्गज अभिनेता ने एक खास पोस्ट भी लिखा है और अनिल कपूर को प्यार-भरी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा,  हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे अनिल कपूर, मुझे पता ही नहीं चला कि हम कब दोस्त बने, लेकिन मैं आपका आभारी हूं कि हम दोस्त हैं। साथ में हमारे पहले अवॉर्ड से लेकर फनी, जिद्दी, दयालु और इमोशनल लेकर अपशब्दों का उपयोग करने तक हम काफी सहज है। क्योंकि यही तो दोस्ती होती है। आपका दिन शुभ हो मिस्टर कपूर, मैं हमेशा आपके लिए प्यार और प्रार्थना करता हूं।

इन फिल्मों में नजर आ चुकी है अनिल-अनुपम की जोड़ी

आपको बता दें कि अनुपम खेर और अनिल कपूर हिंदी फिल्मों की एक चर्चित जोड़ी में से एक है। उन्होंने राम लखन, बेटा, अपराधी, कर्मा, लाड़ला, तेजाब, रूप की रानी चोरों का राजा और जीवन एक संघर्ष जैसी एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

अनुपम खेर की आने वाली फिल्में

वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। वो जल्द ही विद्युत जामवाल के निर्देशन में बन रही फिल्म आईबी 71 में भी नजर आने वाले हैं। संकल्प रेड्डी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनुपम खेर विद्युत जामवाल के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इस एक्शन ड्रामा फिल्म की कहानी साल, 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देंगी। उन्हें आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ऊंचाई में देखा गया है, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी के साथ मुख्य किरदार निभाया है।

Leave a Reply

Next Post

मासूस पर तेंदुआ ने किया हमला, हालत नाजुक, परिवार के साथ घर के बाहर बैठा था

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मनेंद्रगढ़ 24 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में तेंदुआ ने मासूम बालक पर हमला कर दिया। हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घर वालों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जनकपुर में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी होने पर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण