इंस्टाग्राम रील बनाने पर पति से विवाद, पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 02 फरवरी 2026। सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दंपती में आए दिन विवाद होता था। जिससे नाराज होकर पत्नी ने घर पर फांसी लाकर आत्महत्या कर ली। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि महिला का नाम अंजली साव (35) है। मृतका अंजली इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थी और वीडियो और रील बनाती थी। लेकिन अंजली के पति को यह पसंद नहीं आता था। रील अपलोड को लेकर पति पत्नी में आए दिन विवाद होता था। घटना के दिन भी दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद अंजलि ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। इसकी जानकारी तब हुई जब उसके बच्चे ट्यूशन से घर पहुंचे तो देखा कि उनकी मां फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की सूचना छावनी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के सौंप दिया है।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा: ओझा-गुनी के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या; गांव में दहशत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची/पलामू 02 फरवरी 2026। झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसेहार पंचायत के कुसड़ी गांव में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ओझा-गुनी और डायन-बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई