जनगणना और परीक्षाओं के बीच नियमों को ताक पर रखकर बेची जा रही है पोस्टिंग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 05 नवंबर 2026। जनगणना और एसआईआर जैसी अत्यंत संवेदनशील और कानूनी रूप से प्रतिबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाओं के बीच चल रहे बेलगाम तबादला उद्योग पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि इस सरकार में तबादला कोई प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि बोली लगाने वाला एक खुला बाजार बन चुका है। चुनाव आयोग के नियमों को ताक पर रखकर जनगणना के समय ट्रांसफर करना, प्रशासनिक अराजकता की पराकाष्ठा है। सबसे अग्रणी स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट है, छत्तीसगढ़ के शिक्षा के मंदिर को इन लोगों ने वसूलीबाजों का चारागाह बना दिया है, जहां अर्धवार्षिक परीक्षा के समय गरीब बच्चों की पढ़ाई दांव पर लगी है।
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि आज छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से गर्त में धकेल दिया है। भारत सरकार और चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनगणना और एसआईआर प्रक्रिया के दौरान ड्यूटीरत कर्मचारियों-अधिकारियों का ट्रांसफर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लेकिन, साय सरकार में नियमों की बलि चढ़ाकर खुलेआम तबादला उद्योग चलाया जा रहा है। शिक्षा विभाग इसमें नंबर वन बन चुका है। शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय स्कूलों की चिंता इस सरकार को नहीं है उल्टे वहां पर से सुविधाजनक स्थानों पर पदस्थ कर रहे हैं। अर्धवार्षिक परीक्षाओं के ठीक बीच में, मोटी रकम की बोलियां लगाकर शिक्षकों और कर्मचारियों की पोस्टिंग खरीदी-बेची जा रही है। यह सरकार जनता के विकास के लिए नहीं, बल्कि उगाही और दलाली के लिए आई है।
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि जनगणना जैसे गोपनीय और राष्ट्रीय कार्य के बीच में तबादलों का खेल इस बात का सबूत है कि इस सरकार में नीति-नियम नहीं, बल्कि वसूली का रेट कार्ड चल रहा है। छत्तीसगढ़ के गरीब बच्चों की शिक्षा को सत्ता में बैठे लोगों ने अपनी तिजोरी भरने का साधन बना लिया है। दूरदराज के आदिवासी और ग्रामीण अंचलों के स्कूलों को भगवान भरोसे छोड़कर शहरों में दलालों के जरिए पोस्टिंग बेची जा रही है। क्या अर्धवार्षिक परीक्षाओं और जनगणना के बीच में ही प्रशासनिक आवश्यकता जागती है? क्या ट्रांसफर के बदले ली जा रही दलाली के रेट तय करना ही साय का सुशासन है? यदि भाजपा सरकार में नैतिक साहस है तो पिछले कुछ महीनों में हुए सभी प्रशासनिक और शैक्षणिक तबादलों की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच करवाएं और दोषियों पर कठोर कार्यवाही करें।

Leave a Reply

Next Post

महादेव एप का तार पीएमओ तक सीबीआई पीएमओ की जांच करेगी? - दीपक बैज

शेयर करेसौरभ चंद्राकर को तो लाया गया है लेकिन रवि उप्पल, शुभम सोनी को कब लाया जायेगा? छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 05 नवंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि महादेव सट्टा एप मामले में एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को प्रत्यार्पित करके भारत […]

You May Like

बेटे के साथ धर्मेंद्र के फार्म हाउस पहुंचे अभिनेता सनी....|....38 साल के हुए विराट कोहली: बर्थडे पर क्रिकेट जगत ने बरसाया प्यार....|....छठ पर्व पर कल्पना पटवारी की सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज....|....उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का छापा....|....दिग्विजय सिंह का हिंदुत्व पर फिर तीखा बयान....|....मुरैना के जंगलों में पुलिस व डकैतों के बीच मुठभेड़....|....सनी देओल की फिल्म पर विवाद....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: नाती को मिलेगी अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी....|....अहिवारा विधानसभा सीट हुई रिक्त....|....होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराए दो टैंकर और एक टगबोट, लगी आग