आईसीसी की टीम में भारतीयों का जलवा, रोहित-पांड्या समेत इन छह खिलाड़ियों को मिली जगह, कोहली चूके

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 जुलाई 2024। वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला गया टी20 विश्व कप 2024 भारत की जीत के साथ समाप्त हो गया। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात रनों से ऐतिहासिक जीत के साथ खिताब अपने नाम कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 11 साल से पड़े आईसीसी ट्रॉफी के टूर्नामेंट को भी खत्म कर दिया। भारत ने इस खिताब पर 2007 के बाद दूसरी बार कब्जा जमाया है। टूर्नामेंट के बाद आईसीसी ने टीम ऑफ टूर्नामेंट का चयन किया है। इनमें भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। 

कोहली को नहीं मिली जगह
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले 2007 में तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पहला खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। यही वजह है कि आईसीसी की टीम ऑफ टूर्नामेंट में छह भारतीयों को जगह मिली है। हैरानी की बात यह है कि फाइनल में भारत के लिए 76 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले विराट कोहली को जगह नहीं मिली है। 

आईसीसी की टीम में छह भारतीय खिलाड़ियों को मौका
आईसीसी की 11 सदस्यीय टीम में छह भारतीय खिलाड़ियों के अलावा अफगानिस्तान के तीन खिलाड़ी जबकि वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है। इसमें बतौर ओपनर रोहित शर्मा और रहमानुल्लाह का चयन किया गया है। रोहित भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन (257 रन) बनाने वाले बल्लेबाज रहे तो वहीं गुरबाज इस टूर्नामेंट के बेस्ट स्कोरर रहे। वहीं तीसरे नंबर के लिए आईसीसी ने वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज निकोलस पूरन को रखा जबकि सूर्यकुमार यादव को चौथे नंबर पर रखा जो भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन (199 रन) बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसके अलावा इस टीम में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। इन चारों खिलाड़ियों ने भारत के लिए टी20 विश्व कप 2024 में दमदार प्रदर्शन किया था।

टी20 विश्व कप 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट (आईसीसी)
रोहित शर्मा, रहमानुल्लाह गुरबाज, निकोलस पूरन, सूर्यकुमार यादव, मार्कस स्टोइनिस, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, फजलहक फारूकी।

Leave a Reply

Next Post

दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद में मारी रेड, सात को दबोचा; एक आरोपी छत से कूदा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 01 जुलाई 2024। एंट्री साइबर क्राइम यूनिट की टीम ने हैदराबाद में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी भिलाई के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल समेत […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन