कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में जैकी श्रॉफ लगाएंगे कॉमेडी और ड्रामा का तड़का

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 16 जुलाई 2025। जैकी श्रॉफ अब कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का हिस्सा बन गए हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और जैकी श्रॉफ एनर्जेटिक म्यूजिक पर मस्त अंदाज़ में दिख रहे हैं। वीडियो में जैकी श्रॉफ हमेशा की तरह अपने खास स्वैग में नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि इस बार भी वह स्क्रीन पर जबरदस्त धमाल मचाने वाले हैं।

हाउसफुल 5 से दर्शकों को हंसाने के बाद, जैकी श्रॉफ एक बार फिर इस रोमांटिक कॉमेडी के ज़रिए लोगों को हंसी की सवारी कराने के लिए तैयार हैं। ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं और यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं जैकी श्रॉफ अपनी अगली फिल्म ‘तन्वी: द ग्रेट’ में भी नजर आएंगे, जो 18 जुलाई को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

'पाकिस्तानी ड्रोन और गोला-बारूद से भारत को कोई नुकसान नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले सीडीएस जनरल अनिल चौहान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 जुलाई 2025। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने बुधवार को कहा कि 10 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने निहत्थे ड्रोन और गोला-बारूद का इस्तेमाल किया। इनमें से किसी ने भी भारतीय सैन्य या नागरिक बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'