बादशाह के रैप से ‘चिमणा’ में गूंजा महाराष्ट्र का देसी रंग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 31 अगस्त 2026। महाराष्ट्र की मिट्टी, लोकपरंपरा और मॉडर्न म्यूज़िक का जबरदस्त संगम अब ‘गोंधळ’ के नए गाने ‘चिमणा’ में सुनाई दे रहा है। अवॉर्ड-विनिंग मराठी थ्रिलर ‘गोंधळ’ के पारंपरिक लोकगीत ‘एक चिमणा चिवचिवाला’ को रैपर बादशाह ने अपने सिग्नेचर रैप स्वैग और कंटेम्पररी हिप-हॉप बीट्स से नया रंग दिया है। दिव्या कुमार, बादशाह, नागेश मोरवेकर और नेहा खान की आवाज़ों से सजा यह ट्रैक रिलीज़ के साथ ही दर्शकों के बीच चर्चा बटोर रहा है।

‘चिमणा’ की खासियत यह है कि इसमें लोकधुन की मूल आत्मा को बरकरार रखते हुए उसे आज की युवा और डिजिटल ऑडियंस के मुताबिक पेश किया गया है। पारंपरिक महाराष्ट्रीयन सुरों के साथ बादशाह की एनर्जी ट्रैक को ऐसा देसी-ग्लोबल फ्लेवर देती है, जो तुरंत जुड़ाव पैदा करता है।

अपनी मजबूत अवॉर्ड जर्नी के बाद ‘गोंधळ’ अब हिंदी समेत चार और भाषाओं में रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी परंपरा, जुनून, प्रेम और धोखे के बीच उलझे रिश्तों की रोमांचक दास्तान है। संतोष दावखर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के म्यूज़िक डायरेक्टर दिग्गज इलैयाराजा हैं। ‘चिमणा’ ने फिल्म की चर्चा को एक नई म्यूज़िकल ऊंचाई दे दी है।

Leave a Reply

Next Post

2017 में जीती सीट 2022 में महज 1,834 वोट से हारी भाजपा

शेयर करेऐसा है बिसौली विधानसभा का चुनावी इतिहास छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नोएडा, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश की सियासत में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हलचल लगातार बढ़ रही है। राजनीतिक दलों ने अभी से चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा जहां अपनी सरकार को बरकरार रखने की रणनीति पर […]

You May Like

40 की उम्र में मां बनने वाली हैं कश्मीरा ईरानी....|....'हैवान' नहीं करना चाहते थे कई अभिनेता....|....चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म....|....पटाखा फैक्टरी में भीषण आग, धमाकों से दहला मनौरी बाजार....|....पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी 17 साल की बेटी....|....कब्र खोदकर निकाला तीन माह की मासूम का शव....|....नीचे उफनती नदी, ऊपर डगमगाता बांस का पुल....|....कोविड अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट पर चोरों का धावा....|....रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे नेपाली दूतावास....|....प. एशिया में फिर गहराया संकट