सीएम साय समेत मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने ओडिशा-झारखंड में डाला डेरा, कर रहे धुआंधार प्रचार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 11 मई 2024। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव बीतने के बाद प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय समेत छत्तीसगढ़ के मंत्रियों,विधायकों और सांसदों ने ओडशा और झारखंड में डेरा जमाये हुए हैं। वहां पर पार्टी का जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का झारखंड और ओड़िशा में हो रहे चुनावों में लगातार दौरा जारी है। भाजपा के मंत्री-विधायक, सांसद, पूर्व सांसद सहित भाजपा पदाधिकारी ओड़िशा और झारखंड में भाजपा की जीत के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं। बीजेपी प्रवासी कार्यकर्ता समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक श्री शुक्ला ने बताया कि ओड़िशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, भाजपा पदाधिकारी कमल खिलाने के लिए जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय, उपमुख्यमंत्री श्री साव, मंत्रीगण बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, ओपी चौधरी व टंकराम वर्मा, सांसदगण सुनील सोनी, देवेंद्र प्रताप सिंह, संतोष पांडेय, प्रेमप्रकाश पांडेय, चुन्नीलाल साहू, विधायकगण राजेश मूणत, नीलकंठ टेकाम, विनायक गोयल, योगेश्वर राजू सिन्हा, गुरु खुशवंत साहेब व संपत अग्रवाल, पूर्व विधायकगण शिवरतन शर्मा, त्रिलोचन पटेल व श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, पूर्व सांसद द्वय दिनेश कश्यप, व चंदूलाल साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, रूपकुमारी चौधरी, महेश कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, धनीराम बारसे, जगन्नाथ पाणिग्रही, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी ओड़िशा में पार्टी के पक्ष में प्रचार में जुटे हैं।

सीएम साय ने चुनावी सभा में कहा कि झारखंड के लोगों को जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने खूब भरमाया है। हमेशा यही भ्रम फैलाते हैं कि मोदी और भाजपा सरकार आई तो यहां के जल, जंगल, जमीन को लूट लेगी। जबकि पूरे झारखंडवासियों को पता है कि यहां के जमीन को लूटने वाला एक मात्र आदमी यहां के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। झारखंड के लिए दुर्भाग्य की बात है कि आज यहां के पूर्व मुख्यमंत्री जमीन लूटने के मामले में और माइंस के लिए जमीन लेने के मामले में जेल में हैं। इसके साथ ही सीएम ने ओडिशा के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर, सिमडेगा जिले के कुरडेग और गुमला जिले के चैनपुर में सभा कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। 

जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार को घेरते हुएसाय ने कहा कि झारखंड की धरती खनिज संसाधन, वन संसाधन, उपजाऊ मिट्टी से भरपूर है। झारखंड में आयरन ओर का सबसे बड़ा डिपो है। लेकिन झारखंड की गठबंधन सरकार ने यहाँ के बेटे-बेटियों के भविष्य की बिल्कुल भी चिंता नहीं की। यहाँ के लाखों युवाओं को रोजगार देने की जगह संसाधनों को जमकर लूटा। ऐसे लोगों से सचेत रहना है, लोकसभा चुनाव में इनको सबक सिखाना है। 

Leave a Reply

Next Post

करीना कपूर को मध्य प्रदेश हाइकोर्ट का नोटिस; धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जबलपुर 11 मई 2024। बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच ने करीना कपूर को एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस ‘करीना कपूर प्रेगनेंसी बाइबल’ नाम की विवादित पुस्तक को लेकर दिया गया है। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप