पिकअप की टक्कर से सीएएफ के 2 जवानों की मौत

शेयर करे

बीमार कॉन्स्टेबल को बाइक से अस्पताल ले जा रहे थे, एक घायल रायपुर रेफर

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 22 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नेशनल हाईवे 163 पर पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 जवानों की मौत हो गई है। जबकि, एक जवान घायल है। जिसे हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर रेफर किया गया है। सभी जवान सीएएफ के हैं। बताया जा रहा है कि, इनमें से एक जवान की तबियत खराब थी। जिसका इलाज करवाने साथी बाइक से अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, बास्तानार के सीएएफ कैंप में पदस्थ कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे, गणेश राम आंचला (40) और मुकेश गौर (31) बाइक में सवार होकर किलेपाल के अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच बास्तानार टर्निंग पॉइंट में सामने से आ रही एक पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सावर तीनों जवान उछलकर काफी दूर जा गिरे। बाइक चला रहे कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य दो जवान गणेश राम आंचला और मुकेश गौर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान गणेश राम आंचला ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य एक घायल मुकेश गौर की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे फोर्स के ही हेलीकॉप्टर से राजधानी रायपुर रेफर किया गया है। चिकित्सकों की माने तो जवान को सिर पर गहरी चोट आई है। मृत दोनों जवानों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मृत जवान गणेश राम आंचला राजनांदगांव का रहने वाला था। जबकि, घायल जवान मुकेश गौर कांकेर जिले का निवासी है।

Leave a Reply

Next Post

कोल ब्लॉक परिवहन के मामले में विपक्ष ने लगाया करोड़ो रूपये की अवैध वसूली का आरोप, जांच की मांग पर सीएम ने कहा – जरूरत नहीं, वाकआउट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज रायगढ़ जिले में कोल ब्लॉक परिवहन का मामला जोर शोर से गूंजा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने दोगुने दर पर ठेका देकर निजी कंपनी से करोडों की अवैध वसूली की है। इसकी जांच सदन की कमेटी से […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण