पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता का शव घर में फंदे से लटका मिला, संदिग्ध आत्महत्या की जांच कर रही पुलिस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2021। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजिंदर पाल सिंह भाटिया रविवार को अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटके मिले। हालांकि पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 72 वर्षीय भाटिया का शव छुरिया स्थित उनके आवास पर लटका पाया गया। पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है कि घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है या नहीं। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मार्च में हो गए थे कोरोना संक्रमित तभी से चल रहे थे बीमार

भाजपा नेताओं से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाटिया इस साल मार्च में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि वे जल्द ही उबर गए थे लेकिन काफी अस्वस्थ चल रहे थे।

पत्नी का देहांत कुछ साल पहले ही हो चुका है

उनके भाजपा के साथ मतभेद भी देखे गए थे। साल 2013 में खुज्जी विधानसभा का टिकट नहीं मिलने से पार्टी के लिए खिलाफ चुनाव मैदान में आ गए थे और निर्दलीय चुनाव लड़ा था और चुनाव में उनकी हार हुई थी। बाद में फिर भाजपा में आ गए थे। उनकी पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उनके इकलौते बेटे जगजीत सिंह भाटिया है जिनका इलाज रायपुर के एक अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

ताजपोशी के बाद एक्शन में सीएम चन्नी: किसानों के बकाया बिल माफ, हड़ताली कर्मियों से काम पर लौटने की अपील

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चंडीगढ़ 20 सितम्बर 2021। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर अपना पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान चन्नी चुनावी मोड में दिखे। उन्होंने पंजाब में किसानों के […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग