दिल्ली सरकार ने परामर्श एजेंसी पर दो साल का प्रतिबंध, 50.30 लाख जुर्माना लगाया; इसकी लापरवाही आई सामने

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 जनवरी 2026। दिल्ली सरकार ने एक परामर्श एजेंसी पर दो साल का प्रतिबंध और 50.30 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। पीडब्ल्यूडी ने शालीमार बाग अस्पताल, किराड़ी अस्पताल, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय और जीटीबी अस्पताल में आईसीयू से जुड़ी परियोजनाओं के लिए इस फर्म को समग्र परामर्श का जिम्मा सौंपा था। इसे योजना, डिजाइन, ड्राइंग, लागत आकलन, वैधानिक स्वीकृतियां और निर्माण पर्यवेक्षण करना था। फर्म ने तय समयसीमा के भीतर जरूरी ड्राइंग, डिजाइन और वैधानिक अनुपालन दस्तावेज जमा नहीं किए। इससे न सिर्फ निर्माण कार्य रुका, बल्कि पूरी परियोजना की समय सारिणी प्रभावित हुई। विभागीय आदेश के मुताबिक, संरचनात्मक डिजाइन से जुड़े अहम दस्तावेज जैसे डिजाइन कैलकुलेशन, डीबीआर (डिजाइन बेसिस रिपोर्ट), स्ट्रक्चरल मॉडल और लोड कैलकुलेशन कई बार मांगने के बावजूद एजेंसी की ओर से उपलब्ध नहीं कराए गए।

नतीजतन, निर्माण एजेंसियां आगे का काम शुरू नहीं कर सकीं। इस देरी का सीधा असर सरकार के वित्तीय हितों पर पड़ा। आकलन है कि परियोजनाओं में देरी के चलते कई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। अस्पतालों में आईसीयू सुविधाओं के विस्तार में देरी से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

Leave a Reply

Next Post

21 जनवरी को विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिये जा सकते हैं कई बड़े फैसले

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन में होगी। बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान