AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार

admin
शेयर करे

AA23 में बदले-बदले नजर आएंगे अल्लू अर्जुन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 02 अगस्त 2026। पैन इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हर फिल्म और हर नया लुक अपने आप में चर्चा का विषय बन जाता है। अब लोकेश कनगराज के साथ उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म AA23 को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ऐसे अवतार में नजर आएंगे, जिसे दर्शकों ने उन्हें पहले कभी नहीं देखा होगा।

सूत्र का दावा है कि अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज ने इस लुक पर काफी रिसर्च और एक्सपेरिमेंट किए हैं। दोनों की कोशिश है कि किरदार की स्टाइलिंग सिर्फ आकर्षक न लगे, बल्कि उसकी पूरी शख्सियत और कहानी को भी पर्दे पर बयां करे। यही वजह है कि इस लुक को लेकर काफी गोपनीयता बरती जा रही है। 

अल्लू अर्जुन अपने किरदारों में पूरी तरह ढलने के लिए जाने जाते हैं। ‘आर्या’ से ‘पुष्पा’ तक उन्होंने हर बार अपना अलग रंग दिखाया है। दूसरी ओर, लोकेश कनगराज की फिल्मों की खास पहचान उनके दमदार किरदार और यूनिक विजुअल स्टाइल हैं। ऐसे में दोनों का साथ आना निश्चित रूप से खास होने वाला है।

अल्लू अर्जुन की एटली निर्देशित ‘राका’ और ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ जैसी फिल्मों ने भी दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। अब निगाहें AA23 के इस रहस्यमयी और संभावित आइकॉनिक लुक पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अनिल बेदाग मुंबई, 02 अगस्त 2026। रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब एक बड़े पड़ाव पर पहुंच गया है। फिल्म के मेकर्स ने यश के किरदार ‘राया’ की रहस्यमयी झलक वाला नया पोस्टर जारी करते […]

You May Like

MP में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं होगी....|....तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार....|....जगदलपुर की बुक डिपो में लगी आग:धुआं उठा तो लोगों ने देखा....|....मरवाही में तीन हाथियों की दस्तक, मकानों और फसलों को नुकसान....|....जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पड़ा छापा....|....सुकमा में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए 47 जिंदा कारतूस भी मिले....|....देश की शान बनी छत्तीसगढ़ की कला, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ निमंत्रण में मिली खास जगह....|....भाजपा सरकार शिक्षकों जी सेवा अवधि घटाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही....|....बिजली सस्ती होने का दावा जनता के कटे पर नमक छिड़कने वाला- कांग्रेस....|....निर्वाण बिरला ने कीर्तन से बांधा आध्यात्मिक रंग