छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव संपन्न; बस्तर में 67.56 प्रतिशत मतदान, बीजापुर में सबसे कम वोटिंग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर/रायपुर 20 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ है। बस्तर लोकसभा सीट पर कुल 67.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। बीजापुर में सबसे कम वोटिंग हुई है। नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान का समय तीन बजे तक रखा गया था। इसके साथ ही बाकी मतदान केन्द्रों में शाम पांच बजे तक मतदान का समय था जो शाम 7 बजे तक चला। 

विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में तीन बजे तक मतदान खत्म हो गया था। नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से इन विधानसभा के मतदान केन्द्रों में तीन बजे तक ही मतदान हुआ। इस दौरान जो भी मतदाता लाइन में लगे थे, उन्हें मतदान के लिए परिसर के अंदर कर गेट पर ताला बंद कर दिया गया। इन जगहों पर शाम 4 बजे तक चुनाव संपन्न हुआ। इसके अलावा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों में शाम पांच बजे तक और 72 मतदान केन्द्रों में दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। जबकि बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई। हालांकि जो भी वोटर्स लाइन में लगे थे, वो वोटिंग कर शाम साढ़े 6 बजे तक बाहर निकल गये।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभा सीटों में सबसे कम वोटिंग बीजापुर- 42.50 प्रतिशत हुई है। वहीं सबसे ज्यादा बस्तर में 83.05 फीसदी मतदान हुआ है। 

Leave a Reply

Next Post

आपाटोला मुठभेड़ पर माओवादियों ने किया प्रेस नोट जारी, 29 की हुई पहचान; जवानों पर लगाया गंभीर आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कांकेर 20 अप्रैल 2024। आपाटोला मुठभेड़ पर माओवादियों ने एक प्रेस नोट जारी किया है। मारे गए सभी 29 माओवादियों की पहचान बताई गई। प्रेस नोट में सुरक्षाबलों पर 17 निहत्थे माओवादियों को जिंदा पकड़कर गोली मारने के आरोप लगाया है। 25 अप्रैल को नारायणपुर, कांकेर […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब