राजधानी में फिर चाकूबाजी, दिनदहाड़े युवक का मर्डर, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 08 अप्रैल 2025। राजधानी में मंगलवार को दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोपी ने विवाद के बाद युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र के नगर निगम कॉलोनी का है. पुलिस ने वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान गोपी निषाद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गोपी निषाद उर्फ मंगल सुबह से शराब और गोली के नशे में धुत्त था. आज मंगलम भवन के सामने आरोपी शुभम साहू और गोपी निषाद के बीच नशे को लेकर मामूली विवाद हुआ. इस दौरान शुभम साहू ने गोपी निषाद के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिसके बाद गोपी निषाद की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना के बाद पुलिस मामले की पतासाजी में जुट गई है. पुलिस ने आरोपी शुभम साहू को मेकाहारा के पास से गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि आरोपी शुभम साहू पहले भी हत्या का प्रयास, मारपीट और चोरी जैसे अपराधों में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Next Post

मेरे लिए भूमिका की लंबाई मायने नहीं रखती- नयर्रा एम बनर्जी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग) मुंबई 09 अप्रैल 2025। बॉलीवुड अभिनेत्री नयर्रा एम बनर्जी इस समय अजेय लग रही हैं। अभिनेत्री वर्तमान में नेटफ्लिक्स की नवीनतम वेब श्रृंखला ‘खाकीः द बंगाल चैप्टर’ में अपने प्रदर्शन के लिए प्यार और प्रशंसा की हकदार हैं। नायरा जिस तरह से पर्दे पर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान