‘वह लड़खड़ाया, रुका नहीं’: पहली गोली टायसन ने झेली, फिर ढेर हुआ जैश का टॉप कमांडर, आतंकियों की साजिश रही नाकाम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू-कश्मीर 24 फरवरी 2026। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में भारतीय सेना के जांबाज जवानों के साथ-साथ खोजी कुत्तों की भूमिका हमेशा से बेहद अहम रही है।किश्तवाड़ में ऑपरेशन के दौरान टायसन की भूमिका अहम रही। आतंकियों के ठिकाने का सटीक पता इसी बहादुर श्वान ने लगाया था और मुठभेड़ शुरू होते ही आतंकियों की पहली गोली भी टायसन ने ही खाई। किश्तवाड़ के छात्रू में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पहला मौका नहीं है जब सेना के इन मूक प्रहरियों ने ऑपरेशनों में अपनी जान पर खेलकर जवानों की मदद की है। सेना के श्वानों ने देश के लिए पहले भी अपना खून बहाया है। 28 अक्तूबर 2024 को अखनूर सेक्टर में एक आतंकरोधी ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी में खोजी कुत्ते फैंटम ने देश के लिए शहादत दी थी।

सितंबर 2023 में राजोरी में एक मुठभेड़ के दौरान फीमेल लेब्राडोर केंट ने भी सर्वोच्च बलिदान दिया था। आतंकियों का पीछा करते हुए केंट ही ऑपरेशन को लीड कर रही थी तभी अचानक फायरिंग शुरू हो गई और अपने हैंडलर को बचाने के लिए केंट ने खुद गोली खाकर अपनी जान दे दी। इन बेजुबान योद्धाओं की बहादुरी और वफादारी सेना के हर ऑपरेशन की एक बड़ी ताकत है। 

Leave a Reply

Next Post

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नक्सलियों के लिए जारी किया ऑडियो संदेश, सुरक्षा और सम्मान की दी गारंटी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 फरवरी 2026। नक्सलियों की ओडिशा राज्य कमेटी के पश्चिम सब जोनल ब्यूरो सचिव विकास की तरफ से छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा के लिए जारी किए पत्र के संबंध में एक ऑडियो संदेश जारी किया गया है। उनकी ओर से पत्र में कुछ चिंताएं […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस