मुंबई में ‘पॉपॉईज’ का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी

admin
शेयर करे

‘पॉपॉईज’ ने मुंबईवासियों को दिया एनिवर्सरी गिफ्ट

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अनिल बेदाग

मुंबई, 25 जुलाई 2026। अमेरिकी राज्य लुइसियाना के मशहूर फ्राइड चिकन ब्रांड ‘पॉपॉईज’ ने मुंबई में अपना पहला सफल वर्ष पूरा करते हुए ग्राहकों के शानदार समर्थन का जश्न मनाया है। महज एक साल में मुंबई के फूड लवर्स के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले ब्रांड ने अब पश्चिम भारत में अपने रेस्टोरेंट्स की संख्या दोगुनी करने की महत्वाकांक्षी योजना का ऐलान किया है। इस उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए कंपनी ने 24 जुलाई से 16 अगस्त तक एक आकर्षक एनिवर्सरी ऑफर पेश किया है, जिसके तहत चुनिंदा आउटलेट्स पर ग्राहक केवल 399 रुपये में 14 पीस पॉपॉईज चिकन का आनंद ले सकेंगे।

‘पॉपॉईज’ इंडिया के ईवीपी और चीफ बिजनेस ऑफिसर विभोर गुप्ता ने कहा कि मुंबई ने भारत में ब्रांड की सफलता की मजबूत नींव रखी है। यहां के ग्राहकों का भरोसा और उत्साह ही कंपनी को नए निवेश और विस्तार के लिए प्रेरित कर रहा है। यह विशेष ऑफर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (टर्मिनल-2), फीनिक्स मार्किटसिटी कुर्ला, विवियाना मॉल ठाणे, इनऑर्बिट मॉल वाशी, द कैपिटल मॉल नालासोपारा और द वॉक ठाणे स्थित चुनिंदा ‘पॉपॉईज’ आउटलेट्स पर उपलब्ध रहेगा। यह पहल न केवल ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करती है, बल्कि मुंबई में ब्रांड की मजबूत होती मौजूदगी का भी संकेत देती है।

Leave a Reply

Next Post

तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा

शेयर करेबैंक ऑफ इंडिया ने रचा नया रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अनिल बेदाग मुंबई, 25 जुलाई 2026। बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (30 जून 2026 तक) के शानदार वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं। बैंक का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 36.23% बढ़कर ₹3,068 करोड़ पहुंच गया। […]

You May Like

जब दुनिया संकट में थी, भारत ने दिखाया रास्ता....|....रूस ने आर्कटिक में तेल निकालना शुरू किया....|....जर्मनी में पहली बार कट्टर दक्षिणपंथी दल चुनाव जीता....|....ट्रेन से गांजा तस्करी करते महिला समेत 5 गिरफ्तार....|....एमपी में तेज बारिश से राहत: 11 सितंबर से नया मौसमी तंत्र होगा एक्टिव....|....'वन नेशन-वन स्टाइपेंड' को लेकर आर-पार की लड़ाई....|....छत्तीसगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी तो खुला तस्करी का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार....|....पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग पकड़ी रफ्तार....|....दो लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली थे, फिर 'कोका' ने पहुंचाया चोरों के घर तक....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को तीन नए जजों की सौगात