सिरफिरे आशिक और प्रेमिका ने चौकीदार की हत्या की

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंदौर, 29 अगस्त 2026। इंदौर के बायपास स्थित लॉ-एक्जोटिका कॉलोनी में मंगलवार को हुई चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने नई जानकारी दी है। मुख्य आरोपी राजा उर्फ कमल कुमावत और उसकी प्रेमिका सेजल उर्फ शालिनी को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी कमल ने स्वीकार किया कि प्रेमिका के सामने हुई हाथापाई और अपमान का बदला लेने के लिए ही उसने चौकीदार पर दो बार कार चढ़ाकर उसकी जान ले ली।

परिवार के सामने ही कर दी हत्या
बायपास स्थित निर्माणाधीन लॉ-एक्जोटिका कॉलोनी में 35 वर्षीय चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय अपने परिवार के साथ मौजूद था। उसी दौरान अरंडिया निवासी राजा अपनी प्रेमिका सेजल के साथ कार में घूमते हुए वहां पहुंचा। राजा कॉलोनी के अंदर जाने की जिद करने लगा, जिसका धर्मेंद्र ने विरोध किया। विवाद बढ़ते देख धर्मेंद्र की पत्नी ज्योति और भांजा गोविंद भी अपनी झोपड़ी से बाहर निकल आए।

कॉलोनाइजर का परिचित है हत्यारा
आरोपी राजा ने खुद को प्रॉपर्टी ब्रोकर बताते हुए कॉलोनाइजर विवेक उर्फ बिन्नी चुग का परिचित बताया और उनकी धर्मेंद्र से बात भी कराई। इसके बाद राजा ने सुपरवाइजर पवन परमार से फोन पर चर्चा की। पवन ने जब धर्मेंद्र से विवाद की बात सुनी तो पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। इसी बीच राजा और धर्मेंद्र के बीच तीखी बहस हो गई और दोनों में हाथापाई होने लगी। अपनी प्रेमिका के सामने अपमानित होने पर राजा बेहद क्रोधित हो गया।

हत्या के बाद प्रेमिका को लेकर उज्जैन चला गया
गुस्से में राजा अपनी कार लेकर मौके से चला गया, लेकिन कुछ ही दूरी से उसने गाड़ी मोड़ी और अत्यधिक तेज रफ्तार में वापस आकर तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ज्योति और गोविंद को मामूली चोटें आईं, लेकिन राजा ने धर्मेंद्र के ऊपर दो बार कार का पहिया चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ मोबाइल बंद करके उज्जैन भाग निकला।

मामा ने सरेंडर करने के लिए कहा
उज्जैन पहुंचने पर आरोपी ने अपने मामा को पूरी घटना बताई। मामा द्वारा समझाने पर दोनों देर रात कनाड़िया थाने पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। एसीपी पराग सैनी के अनुसार पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया है और आरोपियों से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पहली पत्नी छोड़कर चली गई
बताया जा रहा है कि कमल पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी से उसका विवाद चल रहा है। पत्नी उसे छोड़कर चली गई है और वह अपनी प्रेमिका सेजल के साथ रिलेशन में है। 

Leave a Reply

Next Post

यूरोप भेजने के नाम पर 27 लाख से ज्यादा की ठगी

शेयर करेनौकरी का झांसा देकर ऐंठे लाखों; आरोपी पुर्तगाल भागा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर उज्जैन, 29 अगस्त 2026। विदेश में नौकरी लगवाने और यूरोप भेजने के नाम पर उज्जैन में परिचितों से 27 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। चिमनगंज थाना पुलिस ने जांच के बाद इंदिरा […]

You May Like

उपराष्ट्रपति से लेकर पीएम मोदी ने दी खेल दिवस की बधाई....|....समय रैना का फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज....|....असम और नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए 'टॉक्सिक' के सिंगर....|....इन्फ्लुएंसर का कत्ल....|....रखड़ पुण्या मेले में पहुंचे निहंग की हत्या....|....बडगाम-कटड़ा ट्रेन सेवा फिर शुरू....|....जंगलों में छिपे आतंकियों की खैर नहीं....|....हिमाचल की ग्लेशियर झीलें बनीं टाइम बम....|....नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरफ्तार....|....कटनी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में होगा आधुनिकीकरण