दर्दनाक हादसा: मेक्सिको में बेकाबू ट्रक ने पैदल यात्रियों को रौंदा, 53 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

वांशिगटन 10 दिसंबर 2021। दक्षिणी मेक्सिको में गुरुवार की देर रात भीषण हादसा हुआ। एक बेकाबू ट्रक ने भीड़ वाली सड़क पर लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में अभी तक 53 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। यह दर्दनाक हादसा चियापास राज्य की राजधानी जाने वाली सड़क पर हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मालवाहक ट्रक जैसे ही पुल पर चढ़ा कि ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे सड़क किनारे चल रहे लोगों को रौंदते हुए डिवाइडर से टकरा गया। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। चियापास राज्य नागरिक सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख लुइस मैनुअल मोरेनो ने बताया कि मरने वालों और घायलों में ज्यादातर मध्य अमेरिका के अप्रवासी हैं, हालांकि उनकी राष्ट्रीयता की अभी पुष्टि नहीं हुई। मोरेनो ने बताया कि बचे हुए लोगों में से कुछ ने कहा कि वे पड़ोसी देश ग्वाटेमाला से हैं।

पुल से टकराने के बाद गिरा ट्रक
मोरेनो ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ट्रक इंसानों के भारी वजन के कारण  पलट गया और जैसे ही वाहन उसके ऊपर से गिरा, वह स्टील के पैदल पुल से टकरा गया। गौरतलब है कि हाल ही में मेक्सिकन अधिकारियों ने प्रवासियों को अमेरिकी सीमा की ओर बड़े समूहों में जाने से रोका था, लेकिन प्रवासी तस्करी का गुप्त और अवैध प्रवाह जारी है। 

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल और भारत के लिए खेलने में क्या है अंतर, खुद हिटमैन रोहित शर्मा ने बताया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 10 दिसंबर 2021। भारतीय क्रिेकेट टीम के सीमित प्रारूप के नए कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल औप टीम इंडिया के लिए खेलने को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए खेलना काफी अंतर है। […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा