भेंट-मुलाकात रायपुर पश्चिम विधानसभा : मुख्यमंत्री बघेल ने 121 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्याे की दी सौगात

शेयर करे

सौंदर्यीकरण, जन सुविधाओं एवं निर्माण से संबंधित अनेक कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 19 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को 121 करोड़ 53 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात दी। इनमें 118 करोड़ 14 लाख रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और तीन करोड़ 39 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल ने आज जोन क्र.-01 के अंतर्गत 1 करोड़ 28 लाख रुपए, जोन क्र.-07 के अंतर्गत 99 लाख रुपए, जोन क्र.-05 के अंतर्गत 62 लाख रुपए तथा कोलता समाज छात्रावास हेतु 50 लाख रुपए सहित कुल 3 करोड़ 39 लाख रुपए के कार्यो का भूमिपूजन किया।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बघेल ने 55 लाख रूपए की लागत से शीतला तालाब, रामनगर के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 28 लाख रूपए की लागत से कोटा कॉलोनी उद्यान के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 97 लाख रूपए की लागत से कोटा-गुढ़ियारी मुख्य मार्ग में नाला निर्माण कार्य, 6 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से कारी तालाब, आमापारा के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 19 लाख रूपए की लागत से शीतला तालाब कोटा के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 50 लाख रूपए की लागत से अनुष्का उद्यान, सेक्टर-01, रायपुरा के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 29 लाख रूपए की लागत से हीरापुर उद्यान के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 28 लाख रूपए की लागत से डूमर तालाब उद्यान आमानाका के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 1 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत से अग्रसेन चौक, समता कॉलोनी में सी-मार्ट निर्माण कार्य, 67 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से अमृत मिशन योजना के अंतर्गत चंदनीडीह में 75 एम.एल.डी. क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 3 करोड़ 78 लाख रूपए की लागत से अमृत मिशन योजना के अंतर्गत रायपुरा उच्च स्तरीय जलागर के कमाण्ड एरिया अंतर्गत मेन राईजिंग लाईन, डिस्ट्रीब्यूशन लाईन एवं घरेलू नल कनेक्शन कार्य, 5 करोड़ 51 लाख रूपए की लागत से अमृत मिशन योजना के अंतर्गत कुकुरबेड़ा में 1000 किलो लीटर क्षमता का उच्चस्तरीय जलागार एवं मेन राईजिंग लाईन, डिस्ट्रीब्यूशन लाईन तथा घरेलू नल कनेक्शन कार्य, 8 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से मिशन योजना के अंतर्गत डंगनिया उच्चस्तरीय जलागार के कमाण्ड एरिया अंतर्गत डंगनिया, रोहणीपुरम एवं अन्य क्षेत्र में डिस्ट्रीब्यूशन लाईन तथा घरेलू नल कनेक्शन कार्य, 4 करोड़ 95 लाख रूपये की लागत से हीरापुर, जरवॉय में 65 टी.पी.डी.सी. एण्ड डी यूनिट का कार्य, 7 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत से जोन क्रं. 01 के अंतर्गत विभिन्न कार्य, 43 लाख रूपए की लागत से जोन क्रं. 07 के अंतर्गत विभिन्न कार्य, 7 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से जोन क्रं. 08 के अंतर्गत विभिन्न कार्य, 1 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से जोन क्रं. 05 के अंतर्गत विभिन्न कार्य और 21 लाख रूपए की लागत से जोन क्रं. 02 के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया।

गुढ़ियारी गोगाँव में मुख्यमंत्री बघेल ने किया छतीसगढ़ महतारी की आदमक़द प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गुढ़ियारी गोगाँव में छतीसगढ़ महतारी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। लगभग 25 लाख रुपए की लागत से यहाँ छतीसगढ़ महतारी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के सामने पूजन- वंदन करते चार छत्तीसगढ़ी महिलाओं की प्रतिमाएँ भी स्थापित की गई हैं साथ ही आकर्षण साज सज्जा और लाइट संयोजन के लिए भी यहाँ विशेष इंतज़ाम किए गये हैं। इस अवसर पर रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे,  विधायक विकास उपाध्याय महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे सहित निगम के पार्षद गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात‘ की 100वीं कड़ी का प्रसारण राजभवन में विशेष रूप से होगा

शेयर करेराजभवन में कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक   छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 19 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात‘‘ की 100वीं कड़ी का प्रसारण पूरे देश के राजभवनों में विशेष रूप से किया जायेगा। छत्तीसगढ़ राजभवन में भी राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप