ओडिशा रेल हादसे का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, कवच सिस्टम लागू करने का निर्देश देने की मांग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भुवनेश्वर 04 जून 2023। ओडिशा रेल हादसे का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ पैनल बनाया जाए, जो बालासोर ट्रेन दुर्घटना की जांच करे। जनहित याचिका में लोगो ंकी सुरक्षा करने के लिए तत्काल प्रभाव से भारतीय रेलवे में स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली (जिसे कवच सुरक्षा प्रणाली कहा जाता है) के कार्यान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है। 

ओडिशा: मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का एलन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बालासोर के पास बाहानगा बाजार में हुए रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को रविवार को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान किया। सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये, जबकि हादसे में घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।

कैसे हुआ हादसा?
रेलवे की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बाहानगा बजार रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस मुख्य लाइन के बजाय लूप लाइन में प्रवेश करने के बाद वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। कोलकाता से 250 किलोमीटर दक्षिण और भुवनेश्वर से 170 किलोमीटर उत्तर में बालासोर के पास बाहानगा बाजार स्टेशन पर शुक्रवार को हुए इस हादसे की चपेट में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी आ गई थी। यह रेल इतिहास की सबसे भीषण दुर्घटनाओं में से एक है। इसमें कम से कम 288 यात्रियों की मौत हो गई हैं और 1,100 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

रेल मंत्री ने बताई हादसे की वजह
इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को लगातार दूसरे दिन ओडिशा के बालासोर ट्रेन दुर्घटनास्थल पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन हादसे की वजह के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है। हादसे के कारण का पता लग गया है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई है। रेल मंत्री ने खुलासा किया कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण यह दुर्घटना हुई है।

Leave a Reply

Next Post

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सल संगठन PLFI के छह सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 04 जून 2023। झारखंड में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल दो अलग-अलग घटनाओं में नक्सली संगठन पीएलएफआई के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। यह गिरफ्तारी झारखंड के खूंटी जिले से […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान