उसलापुर ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार माजदा ने मोटरसाइकिल सवारों को कुचला, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक बेटी घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 11 फरवरी 2023। बिलासपुर के उसलापुर ओवर ब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। वहीं, एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार परिवार के सदस्य बेलपान मेला जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार मेटाडोर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मेटाडोर की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार, मूलत: कोटा क्षेत्र के ग्राम लमकेना का रहने वाला मोहनलाल साहू (35) तिफरा के मन्नाडोल पत्नी ईश्वरी साहू (32) और दो बेटी तृप्ति साहू(13) और भगवती साहू(8) के साथ रहता था। वो घर का खर्चा चलाने के लिए ड्राइवरी करता था। शनिवार को मोहनलाल अपनी पत्नी व बच्चियों को लेकर तखतपुर क्षेत्र के बेलपान मेला जाने के लिए निकला था।

घटना सुबह करीब 11 बजे की है। अभी बाइक सवार चारों सदस्य उसलापुर ओरवब्रिज से निकले थे। उसी समय पीछे से आ रही मेटाडोर ने बाइक को टक्कर मार दी, इसके बाद मेटाडोर बाइक को घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में मोहन, उसकी बड़ी बेटी तृप्ति बुरी तरह घायल हो गए। वहीं, छोटी बेटी भगवती बाइक से उछल कर सड़क किनारे जा गिरी। इससे वह भी घायल हो गई। इस हादसे में महिला ईश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई।

पिता और बेटी की अस्पताल में मौत
हादसे के बाद आरोपी चालक मेटाडोर छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों ने पुलिस के डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सिम्स पहुंचने के बाद मोहन और उसकी बेटी तृप्ति की भी मौत हो गई। जबकि छोटी बेटी भगवती को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किए महाप्रभु वल्लभाचार्य और चम्पेश्वर महादेव धाम के दर्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 11 फरवरी 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंपारण पहुंचकर आज महाप्रभु वल्लभाचार्य और चम्पेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने वन गमन परिपथ योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा क्रियान्वित श्री राम वाटिका एवं […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान