‘हम मॉक ड्रिल के लिए तैयार’: सीएम रेखा बोलीं- गृह मंत्रालय के निर्देश का होगा पालन, दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 मई 2025। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि आपात स्थितियों में नागरिकों को तैयार किया जा सके। राजधानी दिल्ली में भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। वहीं गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान सामने आया है। वहीं दिल्ली के कनॉट प्लेस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों को चौबीसों घंटे बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह एक नई तकनीक का सबस्टेशन है। यह दिल्ली के परिवेश के अनुकूल है। देश भर में मॉक ड्रिल करने के गृह मंत्रालय के आदेश पर उन्होंने कहा कि दिल्ली इसके लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली के लोग और सरकार देश के साथ हैं और हम केंद्र सरकार के हर निर्देश का पालन कर रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों को 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने के गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि 1971 के बाद पहली बार ऐसी घोषणा की गई है। हम इसके लिए तैयार हैं। दिल्ली के लोग पूरे दिल से पीएम नरेंद्र मोदी और उनके आह्वान के साथ हैं।

कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से स्वच्छता अभियान शुरू
इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में सिविक एजेंसियों और सरकार द्वारा एनडीएमसी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आगे कहा कि हमने सभी को एक संदेश दिया है कि दिल्ली में सफाई अभियान को दुरुस्त करने के लिए सबको अब सड़कों पर उतरना होगा। सभी इस स्वच्छता अभियान में जुड़कर एक बेहतर दिल्ली, सुंदर दिल्ली को सामने लाने का प्रयास करें। मैं समझती हूं कि साफ दिल्ली लोगों का अधिकार है। 

Leave a Reply

Next Post

पल भर में छिन गई आठ जिंदगियां, गांव में शादी की खुशी मातम में बदली, सीएम ने जताया दुःख

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 06 मई 2025। बिहार में मंगलवार की सुबह अमंगल के साथ शुरू हुई। घर में शादी की ख़ुशी एक मिनट में मातम में तब्दील हो गया। कटिहार में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप