आज दिया जाएगा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, दूर-दराज के घाट पर जाने के लिए निकलने लगे श्रद्धालु

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पटना 19 नवंबर 2023। लोक आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ का पहला अर्घ्य षष्ठी तिथि को दिया जाता है। यह अर्घ्य अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाता है। इस समय जल में दूध डालकर सूर्य की अंतिम किरण को अर्घ्य दिया जाता है। पंडितों के अनुसार, रविवार शाम 05:22 बजे तक भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का समय है। इधर, पटना समेत पूरे बिहार में छठ घाट सज कर पूरी तरह तैयार हो चुकी है। जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई है। पटना में भी छठ के लिए 100 से अधिक घाट तैयार किए गए हैं। इनमें कलेक्ट्रेट घाट, महेंद्रु घाट, दीघा घाट, गाय घाट पर काफी भीड़ उमड़ती है।

पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि पटना में छठ घाट पर सुरक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी जगह पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर ली गई है। कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। सभी घाटों पर वॉच टावर भी लगाए गए हैं। सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील है कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी समस्या के लिए पुलिस से संपर्क करें।

जानिए, भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का फल
सूर्य की पूजा मुख्य रूप से तीन समय विशेष लाभकारी होती है – प्रातः , मध्यान्ह और सायंकाल। प्रातःकाल सूर्य की आराधना स्वास्थ्य को बेहतर करती है। मध्यान्ह की आराधना नाम-यश देती है। सायंकाल की आराधना सम्पन्नता प्रदान करती है। अस्ताचलगामी सूर्य अपनी दूसरी पत्नी प्रत्यूषा के साथ रहते हैं, जिनको अर्घ्य देना तुरंत प्रभावशाली होता है। जो लोग अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना करते हैं, उन्हें प्रातःकाल की उपासना भी जरूर करनी चाहिए।  

Leave a Reply

Next Post

रहली व अटेर हिंसा मामलों को लेकर कमलनाथ बोले- एक दूसरे की सुरक्षा के लिए आगे आएं कांग्रेसी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 19 नवंबर 2023। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को शासन प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एक दूसरे की सुरक्षा करने का आह्वान किया है। उन्होंने रहली और अटेर विधानसभा का जिक्र कर एक्स पर लिखा कि भिंड […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही