राजीव युवा मितान क्लब की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 09 फरवरी 2023। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राजीव युवा मितान क्लब योजना की कार्यकारिणी केन्द्रीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजीव युवा मितान क्लब की नियमावली में संशोधन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती रेणुजी पिल्ले भी शामिल हुई। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने राजीव युवा मितान क्लब की नियमावली के वर्तमान प्रावधानों की जानकारी प्रस्तुत की। इसी प्रकार से क्लब के वित्तीय नियमों के पालन एवं सुसंगत पंजियों का संधारण सुनिश्चित करने का प्रावधान प्रस्तावित किया गया। इसी प्रकार से क्लब में शिक्षा, खेल, समाज सेवा, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण में उच्च योग्यता रखने वाले युवाओं को प्राथमिकता देने का प्रस्तावित प्रावधान के बारे में सदस्यों ने अपने विचार रखें।
बैठक में राजीव युवा मितान क्लब योजना हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बजट में स्वीकृत राशि में से एक निश्चित राशि प्रशासकीय व्यय हेतु रखने और शेष राशि मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में गठित शासी निकाय के निर्देश पर संचालक खेल एवं युवा कल्याण के द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को राजीव युवा मितान क्लब की जिला स्तरीय समिति के बैंक खाते में अंतरित करने का प्रावधान प्रस्तावित किया गया। इसी तरह से राजीव युवा मितान क्लब द्वारा अनुदान राशि का व्यय करने वित्तीय नियमों का पालन कर राशि का आहरण तब तक नहीं किया जाएगा, जब तक की तत्काल भुगतान आवश्यक ना हो। बैठक में अन्य प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव एन.एन. एक्का, जनसम्पर्क विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, विशेष सचिव नगरीय प्रशासन अयाज तम्बोली, वित्त विभाग की विशेष सचिव श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, संचालक पंचायत कार्तिकेय गोयल, प्रभारी अधिकारी राजीव युवा मितान क्लब श्रीमती रानू साहू, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती श्वेता सिन्हा, संयुक्त सचिव खेल एवं युवा कल्याण जी.एल. सांकला सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने किया 'त्रिशक्ति' का जिक्र, धर्मनिरपेक्षता का मतलब भी बताया; कांग्रेस को घेरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 फरवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर विपक्ष आइना दिखाया। उन्होंने इस इस दौरान त्रिशक्ति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनधन, आधार और मोबाइल… […]

You May Like

दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे जलाने की मिली अनुमति....|....रामायण एडवांस बुकिंग: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार रणबीर कपूर की फिल्म....|....महिलाओं में जानलेवा कैंसर के संकेत मिनटों में बताएगा एआई....|....ओलंपिक से पहले बदलाव की तैयारी: प्रो लीग में नई हॉकी टीम उतारेगा भारत....|....'हां, रूस और चीन हमारी जासूसी करते हैं'....|....8-9 वोट से चुनाव हारने का बदला लेने 1.20 लाख की सुपारी....|....कबरा हाथी का खौफनाक तांडव: बाइक सवार समेत दो लोगों को कुचलकर मार डाला....|....गोदाम पर छापा मारकर 2 करोड़ का अवैध गुटखा जब्त....|....बुंदेलखंड में गंभीर बीमारियों के कारणों की होगी पड़ताल....|....लोन जारी नहीं किया, फिर भी काटते रहे किस्त