सीएम योगी आदित्यनाथ का कोविड महामारी एक्ट उल्लंघन से जुड़े केस वापस लेने का निर्देश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 03 अक्टूबर 2021। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण होने के बाद प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार सभी प्रकार के प्रतिबंध को समाप्त कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोविड की समीक्षा बैठक के दौरान कोविड महामारी एक्ट उल्लंघन से जुड़े केस वापस लेने का निर्देश दिया है। उनके निर्देश के बाद गृह विभाग ने जिलों को इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम -09 के साथ समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिश-निदेश जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापक जनहित को दृष्टिगत रखते हुए कोविड महामारी एक्ट के उल्लंघन से जुड़े दर्ज मुकदमों को अब समाप्त किया जाना चाहिए। गृह विभाग इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करे। सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश मिलते ही गृह विभाग ने सभी जिला व पुलिस प्रशासन को केस वापसी के लिए पत्र प्रेषित कर दिया।

वर्षा जनित बीमारियों से बचाव को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश: सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि बरसात के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए विशेष सतर्कता की जरूरत है। डेंगू, डायरिया, कॉलरा सहित सभी वायरल बीमारियों से प्रभावित लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था रहे। सॢवलांस को और बेहतर बनाने की कोशिश हो। हर एक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए। स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का सघन अभियान लगातार जारी रखा जाए।  

Leave a Reply

Next Post

कोयला खानों को वापस करने की मिलेगी मंजूरी, कोयले की बढ़ी मांग को पूरा करने को सरकार ने बनाया प्लान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2021। कोयला मंत्रालय कोयला खानों को ‘सरेंडर’ या वापस करने की योजना लाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत जो आवंटी तकनीकी कारणों से कोयला खानों का विकास करने की स्थिति में नहीं हैं, उन्हें खानों को सरेंडर करने की अनुमति होगी। कोयला […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प