राहुल गांधी के घर पुलिस पहुंचने पर बौखलाई कांग्रेस, कहा-अमित शाह के आदेश के बिना ऐसा होना मुमकिन नहीं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 19 मार्च 2023। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के कश्मीर में दिए गए बयानों पर पूछताछ के लिए रविवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम उनके पहुंच गई। इस टीम में दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर भी थे। राहुल गांधी तो घर पर नहीं मिले, लेकिन दिल्ली पुलिस के इस कदम को लेकर कांग्रेस नेता भड़क गए। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा खुद राहुल गांधी के घर के बाहर पहुंचे और पूछा कि आखिर दिल्ली पुलिस किस नियम के तहत राहुल के घर पहुंची है, जबकि यात्रा को खत्म हुए 45 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। उधर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आखिर दिल्ली पुलिस की हिम्मत कैसे हो गई कि वे राहुल के घर तक पहुंच गए।

क्या बोले पवन खेड़ा?
पवन खेड़ा यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि इस सरकार को लगता है कि वे कभी भी हमारे घरों में पुलिस भेज सकते हैं। भारत जोड़ो यात्रा में हुई जिस घटना का जिक्र किया जा रहा है, हम उसका जवाब देंगे, लेकिन नियम के तहत। वे महिला से बात करना चाहते हैं…उन्होंने हाथरस, कठुआ में क्या एक्शन लिया? पुलिस के पीछे यह सरकार है और हम सरकार से डरते नहीं।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी इस घटना पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस आखिर राहुल से 45 दिन बाद क्यों पूछताछ करना चाहती है। अगर वे इतना चिंतित हैं, तो फरवरी में उनके पास क्यों नहीं गए। राहुल गांधी की लीगल टीम इस मामले में कानून के तहत काम करेगी। 

अशोक गहलोत ने क्या कहा?
बिना गृह मंत्रालय और बिना ऊपर के निर्देश के यह संभव नहीं कि यह (पुलिस) यहां तक पहुंचे। जब राहुल गांधी ने कह दिया कि उन्हें नोटिस मिला है वे उसका जवाब देंगे इसके बावजूद पुलिस यहां पहुंची है। इनकी हिम्मत कैसे हो गई कि यह यहां तक पहुंच गए। पूरा देश इनकी हरकतों को देख रहा है देश इन्हें माफ नहीं करेगा। आज की हरकत बेहद गंभीर है। जांच करने से कोई इनकार नहीं कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

बागेश्वर धाम का 'दिव्य दरबार': महाराष्ट्र पुलिस ने दी चेतावनी, कहा- धीरेंद्र शास्त्री कोई विवादित बयान न दें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 19 मार्च 2023। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड में बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री का दो दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है। इस बीच, आयोजकों को महाराष्ट्र पुलिस ने CrPC-149 का नोटिस पकड़ा दिया है। चेतावनी भी दी है कि कार्यक्रम के […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर