मैं ‘स्लो जो’ निर्देशक सैंड्रिन बोनेयर के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूँ -जैकी श्रॉफ

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 19 मई 2024। सिंगापुर प्रोडक्शन हाउस हेज़लनट मीडिया के सह-सीईओ इसाबेला श्रेयाशी सेन और ओलिवियर डॉक द्वारा निर्मित, बहुप्रतीक्षित बायोपिक “स्लो जो” को प्रसिद्ध फ्रांसीसी अभिनेत्री और निर्देशक सैंड्रिन बोनेयर के निर्देशन में कदम रखा था । प्रतिष्ठित अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ सहयोग करते हुए, बोनेयर दिवंगत भारतीय संगीतकार जोसेफ मैनुअल दा रोचा, जिन्हें प्यार से स्लो जो के नाम से जाना जाता है, के जीवन की इस मनोरम सिनेमाई यात्रा को संचालित करने के लिए अपनी अद्वितीय विशेषज्ञता लेकर आए हैं। सेन और डॉक ने कहा, “हम आशा की इस अंतर्राष्ट्रीय कहानी को स्क्रीन पर लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं, और इस परियोजना में जैकी और सैंड्रिन को लेकर हम बेहद खुश हैं। बोनेयर की निर्देशकीय क्षमता, श्रॉफ के मेग्नेटिक  प्रदर्शन के साथ मिलकर, स्लो जो की उल्लेखनीय कहानी का एक मार्मिक और प्रामाणिक चित्रण देने का वादा करती है। मुंबई में जन्मे स्लो जो के  विरासत की कोई सीमा नहीं है , जो उन्हें इस सिंगापुर-फ्रांस-भारत सह-निर्माण के लिए एक उपयुक्त विषय बनाती है।

अपने उत्साह को  व्यक्त करते हुए जैकी श्रॉफ कहते हैं , “मैं ‘स्लो जो’ निर्देशक सैंड्रिन बोनेयर के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूँ । उनकी असाधारण प्रतिभा और दूरदृष्टि निस्संदेह फिल्म को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। ऐसे सम्मानित फिल्म निर्माता के साथ काम करना एक सम्मान की बात है, और मैं स्लो जो की असाधारण यात्रा को दुनिया भर के दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्सुक हूं।  बोनेयर कहती हैं  “जोसेफ मैनुअल दा रोचा की कहानी मूविंग  और एक्सट्राऑडिनरी है, जो दर्शाती है कि प्रतिकूल परिस्थितियों पर काबू पाने और अपने सपनों को हासिल करना नामुमकिन नहीं है । मैं प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं और फिल्म की शूटिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार है ।”

Leave a Reply

Next Post

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नाम बदलना भाजपा की घटिया राजनीति - दीपक बैज

शेयर करेयोजनाओं का नाम बदलना सरकार के मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है 5 माह में एक भी मौलिक योजना शुरू नहीं कर पाई भाजपा सरकार अब नाम बदल रही है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 18 मई 2024। साय सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना का नाम बदले जाने का […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर