IPL 2021: टी-20 के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं विराट कोहली, बचपन के कोच ने बताई वजह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 18 सितम्बर 2021। गुरुवार को टीम इंडिया की टी-20 कप्तानी से हटने का ऐलन करने वाले कप्तान विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की भी बागडोर जल्द छोड़ सकते हैं। विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का मानना है कि कोहली ऐसा करके अपने वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। विराट कोहली आरसीबी की पिछले 8 सालों से कप्तानी कर रहे हैं और अबतक एक बार भी टीम को चैंपियन नहीं बना सके हैं। जिसको लेकर हर साल टूर्नामेंट के बाद उनकी जमकर आलोचना होती है। 19 सिंतबर से यूएई में शुरू हो रहे आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में विराट अपने ऊपर लगे इस दाग को धोने की कोशिश करेंगे।

कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा, ‘जहां तक आईसीसी टूर्नामेंट को ना जीतने की बात है तो मुझे नहीं लगता कि उनके रिकॉर्ड्स को देखते हुए यह कोई बड़ा टैग है, वह सबसे सफल कप्तान में से एक हैं और मैं तीनों ही फॉर्मेट की बात कर रहा हूं। तो आप एक कप्तान को इस बात पर जज नहीं कर सकते हैं कि उसने कितनी आईसीसी ट्रॉफी जीती है। उनके रिकॉर्ड्स बताते हैं कि उन्होंने बतौर कप्तान और खिलाड़ी देश के लिए क्या किया है।’ राजकुमार शर्मा ने कहा कि कोहली एक समय के बाद आरसीबी की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘जहां तक आईपीएल की बात है तो, मुझे लगता है कि आरसीबी की कप्तानी भी एक वक्त पर छोड़ देंगे और फ्रेंचाइजी के लिए एक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। यह उनके लिए बेहतर होगा और विराट टीम इंडिया के लिए वनडे और टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा फोकस होकर खेल पाएंगे।

विराट के टी-20 कप्तानी छोड़ने के फैसले को बचपन के कोच ने सही बताया उन्होंने कहा, ‘नया कप्तान नई रणनीतियां और नए आईडिया लाएगा, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि किसे कप्तान बनाया जाता है। जैसे धोनी ने किया विराट कोहली भी वैसे ही भूमिका निभाना पंसद करेंगे और नए कप्तान की मदद करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि विराट अब अधिक इच्छाशक्ति और दृढ़ता के साथ टी-20 वर्ल्ड कप जीतना चाहेंगे क्योंकि वो टी-20 कप्तानी को उच्च स्तर पर छोड़ना चाहेंगे। यह एक अच्छा और सूझबूझ वाला फैसला है। उन्होंने इस बारे में मुझसे भी चर्चा की थी।

Leave a Reply

Next Post

बिहार ने PM मोदी को दिया सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट, टीकाकरण में मारी बाजी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 18 सितम्बर 2021। भारत ने कोरोनावायरस से लड़ाई में 17 सितंबर (शुक्रवार) को अहम उपलब्धि हासिल की। देशभर में कल पूरे दिन में 2.50 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाए गए। यानी भारत ने एक ही दिन में ऑस्ट्रेलिया की पूरी आबादी के बराबर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप