फिल्म ‘तुमसे अच्छा कौन है’ के फेम नकुल कपूर एक्टिंग छोड़ कनाडा में ये काम कर रहे हैं !

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

फिल्मी जगत के ऐसे कई एक्टर्स रहे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखते ही सभी को अपना दीवाना बना लिया था। इन्हीं में से एक रहे हैं नकुल कपूर। ‘तुमसे अच्छा कौन है’ फिल्म तो आपको याद ही होगी ? इस फिल्म के लीड एक्टर नकुल कपूर का चेहरा आज भी सभी के जहन में रचा बसा है। क्या आप जानते हैं एक्टिंग को छोड़ अब नकुल कपूर योगा टीचर बन चुके हैं।

नकुल ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में ‘हो गई है मोहब्बत तुमसे’ एल्बम से की थी। साल 2001 में उन्होंने ‘आजा मेरे यार’ फिल्म में काम किया। साल 2002 में नकुल को फिल्म ‘तुमसे अच्छा कौन है’ मिली। इस फिल्म ने रातों रात नकुल कपूर को सभी के दिलों में खास जगह दिला दी थी। 

इस फिल्म में नकुल के ऑपोजिट किम शर्मा और आरती छाबड़िया थीं। अपने चॉकलेटी लुक से नकुल ने सभी को दीवाना बनाया। खासकर लड़कियों में नकुल की फैन फॉलोइंग जबरदस्त रही। इस फिल्म के बाद अनुमान लगाया जाने लगा था कि बॉलीवुड को उनका अगला सुपरस्टार मिल गया है लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं पाया। इस फिल्म के बाद ही नकुल कपूर को कुछ खास प्रोजेक्ट नहीं मिले। लिहाजा वो धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूर होते चले गए।

साल 2005 में उन्होंने एक टीवी सीरियल टर्मिनल सिटी (Terminal City) में भी काम किया था, लेकिन इसके बाद उन्हें किसी प्रमुख किरदार में नहीं देखा गया। आलम ये है कि नकुल कपूर को अब शायद ही कोई याद करता होगा। क्या आप जानते हैं एक्टिंग की दुनिया को छोड़ नकुल कपूर कनाडा में योगा टीचर बन चुके हैं। नकुल विदेश में योग का महत्व सभी को बता रहे हैं।

बॉलीवुड में काम करके नकुल ने खूब स्टारडम हासिल किया लेकिन शायद स्टारडम वो संभाल नहीं पाए। फिल्मी जगत से नाता तोड़ने के बाद और योगा इंस्ट्रक्टर बनकर नकुल काफी खुश हैं। सूत्रों की मानें तो नकुल कपूर का सपना था कि वो लोगों को योगा सिखाएं। अपने इसी सपने को नकुल इन दिनों जी रहे हैं। नॉर्थ वेंकूवर में नकुल का डिवाइन लाइट नाम से योगा सेंटर है। नकुल की आय का साधन भी यही प्रोफेशन है।

बड़े-बड़े बाल, हैंडसम लुक और अपनी चार्मिंग पर्सनालिटी से सभी को इंप्रेस करने वाले नकुल का लुक अब पूरी तरह से बदल गया है। नकुल ने कई किलो वजन के साथ-साथ अपनी दाढ़ी भी बढ़ा ली है।

कुछ दिनों पहले नकुल की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। लिहाजा उनके फैंस को चिंता होनी शुरू हो गई थी। फैंस ने इंटरनेट पर नकुल को खोजना शुरू किया तो पता चला कि नकुल सही सलामत है और उनकी मौत की खबर अफवाह है।

Leave a Reply

Next Post

राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद की विदाई, गुजरात आतंकी घटना का जिक्र करते हुए भावुक हुए पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 09 फरवरी 2021। संसद के ऊपरी सदन से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद सहित चार सांसदों की विदाई हो रही है। जिन सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें दो पीडीपी, एक कांग्रेस और एक भाजपा सांसद शामिल हैं। इस मौके पर […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत