अदिति गोवित्रिकर ने मार्वलस मिसेज इंडिया (एमएमआई) ब्यूटी पेजेंट के सीजन 3 की घोषणा की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 25 अक्टूबर 2024। भारत की पहली मिसेज वर्ल्ड और अभिनेत्री डॉ. अदिति गोवित्रिकर ने सीजन 1 और सीजन 2 की विजेताओं की मौजूदगी में मार्वलस मिसेज इंडिया (एमएम आई ) ब्यूटी पेजेंट के सीजन 3 की घोषणा की। जब प्रत्येक प्रतियोगी ने अपनी अनूठी कहानी पेश की, डॉ. अदिति गोवित्रिकर ने गर्व के साथ देखा कि उन्होंने लाखों भारतीय महिलाओं के लिए एक मंच बनाने में मदद की है। एमएमआई सीजन 2 की विजेता, सलोना पाटी अब बाली की अपनी विजय यात्रा और एक अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं। वह वैश्विक मंच पर बदलाव की मशाल लेकर चलने के लिए तैयार हैं। “तैयारी के लिए हमने एक महीने की कड़ी महेनत और प्रशिक्षण लिया था, जो केवल बाहरी सौंदर्य बढ़ाने के लिए नहीं थे। उन्होंने आत्मविश्वास और समग्र विकास के लिए आंतरिक सौंदर्य पर भी ध्यान केंद्रित किया। जिसमें हमने सीखा कि एक महिला के रूप में आप अपने फायनांस को कैसे संभाल सकती हैं, कुछ स्थितियों का सामना कैसे करती हैं और पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन को सफलतापूर्वक कैसे आगे बढ़ा सकते हैं।” अदिति मैम के साथ मेरे सत्र शानदार रहे, और उसी से मैंने इसे अपनाया, और हर सत्र के बाद मेरी प्रतियोगिता में और अधिक रुचि बढ़ती गई और मैंने इसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। डॉ. अदिति गोवित्रीकर वास्तविक जीवन में बहुत ही वास्तविक और प्रामाणिक व्यक्ति हैं और मैंने उनकी इस खूबी को अपनाया और जहाँ भी जाऊँ वहाँ प्रामाणिक होने का फैसला किया, “मार्वलस मिसेज इंडिया ने मुझे अंदर से बदल दिया है, ” सलोना पाटी  ने अपनी बात रखे हुए कहा। 

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेत्री और डॉ. अदिति गोवित्रिकर ने मार्वलस मिसेज इंडिया के तीसरे सीजन के लिए विजेता के क्राउन का अनावरण किया। दूसरे सीजन की पहली रनर-अप श्रद्धा त्रिपाठी और दूसरी रनर-अप डॉ. गरिमा चौहान भी इस अवसर पर मौजूद थीं। साथ ही सीजन वन  की रनर-अप रक्षा चड्ढा और सबटाइटल विजेता निवेदिता साल्वी भी मौजूद थीं। अभिनेत्री आरज़ू गोवित्रिकर ने शो की मेजबानी की और पूरे समय अपना समर्थन देने के लिए मौजूद रहीं। 

“मैंने हमेशा सपना देखा है कि प्रत्येक बीतते सीजन के साथ मार्वलस मिसेज इंडिया बड़ा, बेहतर और भव्य स्तर पर हो और यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करती हूँ। हम वास्तव में इसके माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए तत्पर हैं। हमारे पास एक प्रतियोगी थी जो अपनी पुस्तक प्रकाशित करना चाहती थी और हम इसे प्रकाशित करवाने में उनकी मदद करते हुए उसके सपने को साकार किया। प्रतियोगिता के फिनाले में उसकी किताब का विमोचन किया गया। हम केवल बाहरी सुंदरता पर ही ध्यान नहीं दे रहे हैं, बल्कि आंतरिक सुंदरता पर भी ध्यान दे रहे हैं। वर्तमान में सभी भारतीय महिलाएं हमारे अस्तित्व से अवगत नहीं हो सकती हैं, लेकिन मेरा प्रयास मार्वलस मिसेज इंडिया को घर-घर में जाना-पहचाना नाम बनाना है। डॉ. अदिति गोवित्रिकर ने सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए अपनी भव्य योजनाओं को साझा करते हुए कहा, हम मार्वलस मिसेज इंडिया में सशक्त महिलाओं का एक समुदाय बना रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

बलरामपुर कोतवाली में हुई युवक की मौत के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा जिम्मेदार, इस्तीफा दे-दीपक बैज

शेयर करेभाजपा सरकार में एक माह में पुलिस अभिरक्षा में दूसरी मौत, थाने में भी लोग सुरक्षित नहीं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 25 अक्टूबर 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बलरामपुर कोतवाली में हुई युवक की मौत के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा और पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप