नेशनल पंचायत अवार्ड 2021 : भारत सरकार के पंचायत राज मंत्रालय द्वारा रायपुर जिले को मिला चार राष्ट्रीय पुरस्कार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 01 अप्रैल 2021। भारत सरकार के पंचायत राज मंत्रालय द्वारा नेशनल पंचायत अवार्ड 2021 की घोषणा की गई है। इसके तहत रायपुर जिले को चार राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से नवाजा गया है।

कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन के कुशल मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में रायपुर जिले के पंचायत विभाग का वर्ष उपलब्धियों भरा रहा। भारत सरकार के पंचायत राज मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार डाॅ बिजय कुमार बेहेरा ने इन पुरस्कारों के लिए चयनित होने की जानकारी दी है।

इन राष्ट्रीय पुरस्कारों के तहत इसके तहत रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरुस्कार और आरंग विकासखंड के गा्रम पंचायत बैहार को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरुस्कार के ई गर्वनेंस केटेगरी के लिए चयनित किया गया है। इसी तरह रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत बैहार का चयन ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान पुरुस्कार 2021 के लिए तथा अभनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत नवागांव (ल) को राष्ट्रीय बालमित्र पंचायत पुरुस्कार के लिए भी चयनित किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

गुजरात में कोरोना की नई गाइडलाइन : महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान से गुजरात आने वाले यात्रियों को दिखाना होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           गांधीनगर 01 अप्रैल 2021। गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग ने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान से गुजरात में प्रवेश करने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा यात्रियों का हेल्थ स्क्रीनिंग भी की […]

You May Like

चार करोड़ रुपये वापस पाने की कारोबारी की याचिका खारिज....|....राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल? अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी....|....खजुराहो के जवारी वामन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप....|....लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाने का रास्ता बंद....|....बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी....|....कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई....|....वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ से बब्बर शेरों का दिल्ली कूच....|....रमन सिंह की एनएसजी सुरक्षा भी हटाई जाएगी क्या? - दीपक बैज....|....सनथ जयसूर्या की मौजूदगी में ISCL का भव्य आगाज....|....आपसी रिश्तों की अहमियत को और मजबूत करेगा 'संस्कार’- के.सी. बोकाडिया